गुरुवार, 8 जून 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर बौखलाये कांग्रेसी-फुका पुतला

मध्य प्रदेश मे कर्ज माफी,सरकारी डेयरी दूध के मूल्य मे बढोत्तरी,स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागु हो,मंडी का मूल्य निर्धारित हों तथा किसानो को पेंशन दी जाये इन मांगो के साथ किसान आन्दोलनरत थे जिसके मुख्य आयोजक स्वयं किसान थे|इन मांगो को सुनने के बजाय मध्यप्रदेश मे भाजपा की शिवराज के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा की तरह किसान विरोधी तथा कारपोरेटवादी होने का परिचय देते हुये निरीह किसानो पर गोलीया चलवाई जिससे छ: किसानो की मृत्यु हो गयी तथा जब कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी ने आन्दोलनरत किसानो तथा मृतक किसानो के परिजन से मिलना चाहा तो निमच के नयागांव के पास ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा मिलने से रोका गया जो स्वस्थ लोकतंत्र की हत्या के समान है इस पूरे मामले के विरोध मे ककरी  चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकुश दुबे के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया,इस मौके पर लछ्मीकांत दुबे ने कहा की "वर्तमान मे भाजपा का किसानो के प्रति रवैया अंग्रेजो जैसा दमनकारी है" तथा सम्सुजोहा अंसारी,रजनीकांत,श्रवण,महफुज,सुशील,सुमित दुबे,समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे||