:- उर्जांचल
की लाईफलाईन स्टेट हाईवे औडी-शक्तिनगर मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक पुरा नही
होने से जहां आमजन समस्या से गुजर रहे हैं वहीं औडी-शक्तिनगर मार्ग व उसकी पटरियों
पर बेतरतीब तरीके व अनावश्यक तौर पर पार्किंग स्टैण्ड जैसे मालवाहकों के कतारबद्ध
होकर खड़े होने से लगातार लग रहे जाम व दुर्घटनाओ ने आमजन की समस्याएं दोगुनी बढ़ा
दी है। औडी-शक्तिनगर मार्ग व उसकी पटरियो पर तमाम निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के
समक्ष जैसे पार्किंग स्थल में वाहन खडे होते हैं उसी तरह मालवाहक व औद्योगिक बड़े
वाहन दिन-रात खड़े रहते हैं जिससे सड़क का एक हिस्सा अतिक्रमित हो जाता है तथा
आवागमन में समस्या उत्पन्न होती है जिसके विरुद्ध कार्यवाही की आवाज मुखर होने लगी
है। प्रदेश सचिव एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश अंकुश दुबे ने उपजिलाधिकारी दुध्दी
व प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा व शक्तिनगर को पत्र भेज
कर अवगत कराया है स्टेट हाईवे औडी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित ऐसे प्रतिष्ठान जिनके
सामने मार्ग व उसकी पटरियों पर अनावश्यक व बेतरतीब तरीके से मालवाहक खड़े रहते हैं
के विरुद्ध तथा उन मालवाहकों के विरुद्ध अभियान चलाकर दण्डनीय कार्यवाही करने की
मांग की है तथा आग्रह किया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी प्रकार के
मालवाहक व बड़े वाहन अनावश्यक तथा बेतरतीब तरीके से औडी-शक्तिनगर मार्ग व उसकी
पटरियो पर खड़े नहीं होने पाएं ताकि आवागमन सुगमता से हो सके।











