नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी परियोजना द्वारा हरित अधिकरण के आदेश पर
ग्राम रेहटा मे स्थापित किये गये 8 आर.ओ संयंत्रो मे से 3 आर.ओ संयंत्रो के स्थाई रुप से बोरिंग व बिजली की समस्या
के कारण असंचालित होने के उपरान्त भी आर.ओ संयंत्रो के संचालन का कार्य करे रहे
ठेकेदार को बिल भुगतान किये जाने का मामला सामना आया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश
दुबे ने आरोप लगाते हुये कहा है कि रेहटा मे स्थापित किये गये आर.ओ संयंत्रो मे से
तीन आर.ओ संयंत्र स्थाई रुप से बिजली व बोरिंग की समस्या के कारण स्थापन के समय से
ही कई वर्षो से असंचालित है परन्तु उनके संचालन का पैसा ठेकेदार को देकर एनसीएल के
अधिकारियो द्वारा ठेकेदारो के साथ मिलीभगत कर बडे पैमाने का भ्रष्टाचार किया जा
रहा है। उन्होने इस भ्रष्टाचार मे लिप्त
अधिकारियो व ठेकेदार पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021
आर.ओ संयंत्रो से पेयजल आपुर्ति के नाम पर एनसीएल ककरी मे भ्रष्टाचार का आरोप।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
