हाईकोर्ट इलाहाबाद मे अंकुश दुबे की पीआईएल पर सूनवाई के दरम्यान राज्य सरकार की ओर दाखिल काउंटर एफिडेविट मे दी गयी विद्यालयो के संचालन प्रारम्भ होने की जानकारी व दाखिल किये गये अभिलेख।
:- हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के उपरांत
जनपद सोनभद्र के ब्लाक म्योरपुर के मेडरदह व चतरा ब्लाक के रामगढ मे निर्माणाधीन
माडल विद्यालय के पुर्ण हो चुके हिस्से मे विद्यालय का संचालन आरंभ कर पठन-पाठन
प्रारम्भ कर दिया गया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद मे दाखिल जनहित याचिका संख्या 1168/2020,
अंकुश कुमार दुबे बनाम राज्य सरकार व 4 अन्य
मे सूनवाई के दरम्यान राज्य सरकार की ओर से दाखिल काउंटर एफिडेविट मे विद्यालयो को
संचालित कर पठन-पाठन प्रारम्भ किये जाने के आशय की जानकारी दी गयी है व सम्बन्धित
अभिलेख संलग्न किये गये है।
एनएसयुआई
पुर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अंकुश दुबे द्वारा सोनभद्र के ब्लाक म्योरपुर
के मेडरदह,
चतरा के रामगढ व नगवां के नन्दना मे निर्माणाधीन विद्यालयो का
निर्माण कार्य पुर्ण कर विद्यालय मे पठन-पाठन आरम्भ किये जाने हेतु जनहित याचिका संख्या
1168/2020 दाखिल की गयी थी। जनहित याचिका मे आरोप लगाया गया
था कि आर्थिक व शैक्षणिक रुप से पिछडे ब्लाक मे निर्माणाधीन इन विद्यालयों का
निर्माण पुर्ण कर पठन-पाठन प्रारम्भ नही किये जाने से इन क्षेत्रों मे निवासरत
दलित-आदिवासी परिवार के बच्चो को कोसो दुर पठन-पाठन हेतु जाना पड रहा है तथा
निकटस्थ सुलभ, मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का साधन नही
होने से इन परिवारो के बच्चे खासकर छात्राए अपनी पढाई अधर मे छोड दे रही है जिस पर
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक चौबे की जोरदार पैरवी व पक्ष रखने के उपरांत सख्त
रुख अख्तियार करते हुये न्यायालय ने राज्य सरकार को विद्यालयो मे पठन-पाठन
प्रारम्भ करने के सम्बन्ध मे अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था तत्क्रम मे राज्य
सरकार की ओर से दाखिल काउंटर एफिडेविट मे बताया गया है कि अपर शिक्षा निदेशक
माध्यमिक प्रयागराज द्वारा माडल विद्यालय मेडरदह(म्योरपुर) तथा चतरा(रामगढ) मे
निर्माणाधीन विद्यालय के पुर्ण हो चुके हिस्से मे पठन-पाठन शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये आरम्भ करने का आदेश दिया जा चुका है व तत्क्रम मे प्रधानाध्यापक
राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह को माडल विद्यालय मेडरदह व प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल
कन्हौरा को माडल विद्यालय रामगढ के संचालन की जिम्मेदारी देते हुये व्यापक
प्रचार-प्रसार कर विद्यालय मे छात्र-छात्राओ का नामांकन सुनिश्चित करने की
ज़िम्मेदारी सौपी गयी है वही नगवां ब्लाक के माडल विद्यालय नन्दना के निर्माण
कार्य मे अनियमितता की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है इस कारण संचालन के विषय पर
कोई निर्णय नही लिया जा सका है।
याचिकाकर्ता
अंकुश दुबे ने विद्यालयो के संचालन पर हर्ष जताते हुये जिम्मेदारो पर निशाना साधते
हुये कहा है कि लगभग पांच वर्ष के कठिन संघर्ष व दो वर्ष की न्यायायिक पैरवी के बाद
विद्यालयो मे पठन पाठन प्रारम्भ होना दर्शाता है कि सरकार व जनप्रतिनिधि शिक्षा
व्यवस्था को लेकर कितने सजग है तथा सूनवाई हेतु नियत तिथि 07 नवम्बर,
2022 पर माडल विद्यालय नन्दना मे भी पठन पाठन प्रारम्भ किये जाने
हेतु जोरदार तरीके से पक्ष रखा जायेगा व पुरा प्रयास किया जायेगा कि माडल विद्यालय
नन्दना मे भी पठन पाठन प्रारम्भ हो सके।








