- स्टार ओएण्डएम को एनसीएल से ब्लैक लिस्ट करने हेतु सचिव कोयला मंत्रालय को भेजा पत्र।
:- नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की खडिया परियोजना मे मजदुरो द्वारा काटे गये
बवाल के बाद सीएचपी आपरेशन एण्ड मेन्टेनेन्स मे कार्यरत कम्पनी स्टार ओएण्डएम के
पेटी कांट्रेक्टरो पर खाते से मजदुरी मे प्रति मजदुर दस हजार वसुले जाने को लेकर
एफआईआर दर्ज होने व उसके उपरान्त एनसीएल कृष्णशिला मे मजदुरो द्वारा स्टार ओएण्डएम
के विरुध्द समान आरोप लगाते हुये विरोध प्रदर्शन करने के बाद खाते से मजदुरी
वसुलने का मामला तुल पकडता जा रहा है।
इस मामले को लेकर एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश सचिव
अंकुश दुबे ने कोयला मंत्रालय के सचिव समेत सीएमडी एनसीएल को पत्र भेजकर आरोपो से
जुडी कम्पनी स्टार ओएण्डएम को एनसीएल की सभी परियोजनाओ से ब्लैक लिस्ट करने तथा
समस्त वित्तीय भुगतान रोके जाने तथा जब्त किये जाने की मांग की है।
पत्र मे बताया गया है कि एनसीएल व स्टार ओएण्डएम के मध्य
हुई निविदा मे शर्त है कि संविदा कम्पनी द्वारा स्वयं के नियुक्त व नियमित
कर्मचारियो से कार्य लिया जायेगा व कार्य को उपभाडे पर नही दिया जायेगा परन्तु
स्टार ओएण्डएम द्वारा पेटीकांट्रेक्टरो से मजदुर आपुर्ति पर लेकर निविदा की शर्त
का उल्लंघन किया गया तथा एनसीएल खडिया मे स्टार ओएण्डएम के पेटी कांट्रेक्टर राहुल
सिंह समेत अन्य दो के विरुध्द मजदुरो के खाते से जबरिया पैसा लेने के मामले को
लेकर दर्ज हुई एफआईआर तथा एनसीएल कृष्णशिला मे भी मजदुरो का उक्त कम्पनी के
विरुध्द समान आरोपो को लेकर प्रदर्शन किये जाने से स्पष्ट हो चुका है कि स्टार
ओएण्डएम के स्तर पर मजदुरो के खाते से पैसा वसुल बडे पैमाने का गम्भीर भ्रष्टाचार
किया जा रहा है जिससे एनसीएल की छवि खराब हो रही है तथा ऐसे कुकृत्य करने वाले
संविदाकारो के विरुध्द बडी कार्यवाही नही होने से एनसीएल मे भ्रष्टाचार को बढाव
मिल रहा है व मांग की है कि स्टार ओएण्डएम को एनसीएल की सभी परियोजनाओ से ब्लैक
लिस्ट कर उसके समस्त वित्तीय भुगतान रोके व जब्त किये जाये तथा मजदुरो की वसुली
गयी राशि व लम्बित वेतन एनसीएल के स्तर पर संविदा कम्पनी के जब्त बिल व अन्य
राशियो से भुगतान किया जाये।












