रविवार, 29 जुलाई 2018
शनिवार, 14 जुलाई 2018
अनपरा नगर पंचायत से नकटी व परतलिया को पृथक करने तथा कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15 को सम्मिलित करने हेतु भेजा पत्र
* नगर पंचायत अनपरा बनाये जाने के बाबत् जारी अधिसूचना मे जनशून्य राजस्व ग्रामः-नकटी व परतलिया को सम्मिलित किये जाने पर प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेजा आपत्ति पत्र।
* नगर पंचायत अनपरा बनाये जाने के बाबत् जारी अधिसूचना मे नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र मे सम्मिलित परतलिया व नकटी को पृथक कर ग्राम पंचायतः-कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15 को सम्मिलित किये जाने हेतु प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेजा सुझाव पत्र।
:- उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास अनुभाग-1 के शासनादेश संख्याः-948/9-1-2018-44टीए/2016, लखनऊःदिनांकः-28 जून, 2018 मे जनपद-सोनभद्र मे नगर पंचायत-अनपरा बनाये जाने बाबत् अधिसूचना जारी की गई के क्रम मे आमजनमानस से सुझाव व आपत्तिया मांगी गयी है के क्रम मे एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश कुमार दुबे द्वारा प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को पत्र भेज कर आपत्ति व सूझाव दिये गये है।
:- अंकुश दुबे ने अपने पत्र मे बताया है कि नगर पंचायत अनपरा हेतु अधिसूचना मे जारी अनुसूची-1 मे नगर पंचायतः-अनपरा , जिलाः-सोनभद्र के क्षेत्र का विवरण है जिसमे अनपरा, औडी,गरबन्धा, परतलीया,नकटी,परासी, रेहटा, ककरी राजस्व ग्रामो को सम्मिलित किया गया है जिसमे राजस्व ग्रामः-नकटी नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी परियोजना हेतु किये गये भूमि अधिग्रहण मे अधिसूचना संख्याः-1021 मे किये भूमि अधिग्रहण से प्रभावित है तथा अधिग्रहण के उपरांत समस्त आबादी को पुर्नवास ग्रामः-रेहटा मे पुर्नवासित कर दिया गया है व वर्तमान मे राजस्व ग्रामः-नकटी आबादी रहित, क्षेत्रफल रहित जनशून्य है व राजस्व ग्रामः-नकटी की समस्त भूमि पर एनसीएल ककरी की कोयला खदान संचालित है एवं इसी प्रकार राजस्व ग्रामः-परतलिया भी रिहन्द बांध तथा रेनुसागर पावर डिवीजन के अधिग्रहण से प्रभावित है तथा वर्तमान मे राजस्व ग्रामः-परतलिया भी जनशून्य, आबादीरहित व क्षेत्रफल रहित है। अधिसूचना मे सम्मिलित क्षेत्र राजस्व ग्रामः-नकटी व परतलिया के जनशून्य होने के कारण नगर पंचायत अनपरा जिसके बाबत् अधिसूचना जारी की गई है समस्त मानको को पुर्ण नही कर पायेगी जो कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 के विरुध्द होगा साथ ही साथ नगर पंचायत अनपरा बनाये जाने के बाबत् जारी अधिसूचना मे ग्राम पंचायत कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15 को सम्मिलित नही किया गया है जो कि त्रुटिपुर्ण है जबकि ग्राम पंचायतः-कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15 मे निवासरत आबादी एवं वार्ड संख्याः-12 से 15 का क्षेत्रफल नगर पंचायत मे सम्मिलित होने की समस्त अर्हताये एवं मानक पुर्ण करता है साथ ही साथ ग्राम पंचायतः-कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15 को नगर पंचायतः-अनपरा मे सम्मिलित किये जाने से नगर पंचायत अनपरा बनाये जाने के बाबत् जारी उक्त अधिसूचना मे अनपरा नगर पंचायत मे सम्मिलित क्षेत्र मे राजस्व ग्राम नकटी एव परतलिया के जनशून्य होने व उक्त राजस्व ग्रामो की भूमि परियोजनाओ के अधिपत्य होने से से उत्पन्न हो रही
विषमताये भी पुर्ण हो सकेंगी तथा नगर पंचायत अनपरा समस्त मानको को पुर्ण कर सकेगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




