* भाजपा की सरकार में छीनी जा रही आदिवासियो की जमीन- भानु प्रताप सिंह(अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ एसटी कमीशन)
:- अनपरा नगर पंचायत के औडी में ओबरा के कांग्रेस प्रत्याशी रामराज सिंह गोंड के पक्ष में नुक्कड़ सभा करने आये छत्तीसगढ़ एसटी कमीशन के चैयरमैन भानु प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि सुबे कि सरकार दलित आदिवासी किसान विरोधी है, इस सरकार में सोनभद्र के आदिवासी समुदाय की पुश्तैनी जोत कोड व कब्जे की जमीन छीनी जा रही है जबकि कांग्रेस की सरकार आदिवासियों को उनके जोत कोड व कब्जे की जमीन का अधिकार देने के लिये वनाधिकार कानुन लाई थी। उन्होने अनपरा शक्तिनगर क्षेत्र के विस्थापितों की रोजगार, प्रतिकर की समस्यायों पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले हमने टाटा कम्पनी के लिये बस्तर में अधिग्रहित भूमियो को वहां के विस्थापितों को वापस करवाया तथा कांग्रेस सरकार ही विस्थापित हितैषी भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लाई थी उन्होंने लोगो से ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी रामराज गोंड को जीताने की अपील की और वादा किया की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। विधानसभा प्रत्याशी रामराज गोंड ने भाजपा सरकार को कोसते हुये कहा कि इस सरकार में तमाम औद्योगिक कम्पनियों के होते हुए भी यहां का नौजवान रोजगार को परेशान है श्री गोंड ने कहा कि अगर सम्मानित जनता उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा भेजती है तो नौजवानों को स्थानीय कल कारखानों में रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। सभा का संचालन सचिव एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश अंकुश दुबे ने किया इस दरम्यान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समयलाल खरवार, कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा, नगर कांग्रेस कमेटी अनपरा के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी राबर्ट्सगंज अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, नगर कांग्रेस कमेटी ओबरा अध्यक्ष राकेश मिश्रा, पुर्व प्रधान औडी रनों देवी, कांग्रेस नेता ब्रजेश दुबे, मनोनीत रवि, श्याम बिहारी लक्ष्मीकांत दुबे, रामरक्षा दुबे, लालबाबु वर्मा, दया सागर दुबे, इसरार खान, शक्ति आनन्द कनौजिया, हरिनाथ खरवार, विकास यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
| छत्तीगढ एसटी कमीशन के चैयरमैन माननीय भानु प्रताप सिंह जी के साथ कार्यक्रम के उपरान्त की तस्वीर। |