सोमवार, 14 मार्च 2022

कर्मचारी भविष्य निधि के खातो मे जमा राशि पर ब्याज दर मे कटौती मजदुर विरोधी निर्णय।

कर्मचारी भविष्य निधि(इपीएफ) के खातो मे जमा राशि पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत किये जाने के निर्णय पर एनएसयुआई युपी इस्ट के प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने केन्द्र की भाजपा सरकार की कडी आलोचना की है। दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 43 वर्ष के बाद इपीएफ खाते मे जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को इतना कम किया गया है जबकि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर व आय कम है। ऐसी दशा मे केन्द्र सरकार का यह निर्णय मजदुर वर्ग व वेतनभोगी परिवार विरोधी है व हमारी कांग्रेस पार्टी भी केन्द्र सरकार के इस निर्णय की आलोचना करती है। उन्होने यह भी कहा है कि समुचा उर्जांचल औद्योगिक क्षेत्र है व लगभग अस्सी प्रतिशत लोग इपीएफ खाता धारक है तथा सरकार के इस निर्णय का बडा असर हमारे उर्जांचल के लोगो पर पडेगा। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय के विरुध्द उर्जांचल मे कल से अभियान चलाया जायेगा।






शुक्रवार, 4 मार्च 2022

ओबरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे छत्तीसगढ के मंत्रियो ने की सभा।

ओबरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे कुलडोमरी के टोला मेडरदह मे छत्तीसगढ सरकार के मंत्री माननीय कवासी लकमा जी, माननीय अमरजीत भगत, माननीय विनय जायसवाल ने जन सभा को सम्बोधित किया जिसका संचालन अंकुश दुबे ने किया। सभा मे मंत्रीगण ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील की। इस दरम्यान बेलवादह प्रधान प्रतिनिधि रामकृष्ण, ज्योति प्रकाश दुबे, लक्ष्मीकान्त दुबे, समय लाल खरवार, श्यामबिहारी, राजु भारती, राहुल कुशवाहा आदि सैकडो कांग्रेस के लोग मौजुद रहे।







औडी के लट्टाघाट व बिछड़ी में नहीं बिछ सकी पेयजल आपुर्ति की पाईप लाईन, निजी कम्पनी की भूमि बनी बाधा।

 

•        पाईप लाईन बिछाये जाने में पड रही बाधा के निराकरण हेतु डीएम-सोनभद्र व आर.ओ. युपी.पी.सी.बी, सोनभद्र रिजन को सचिव एनएसयुआई अंकुश दुबे ने भेजा पत्र।

 

:-       सोनभद्र के क्रिटकली पाल्युटेड कलस्टर के अन्तर्गत आने वाले गांवो में पाईप लाईन के माध्यम से शोधित पेयजल की आपूर्ति किये जाने हेतु माननीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा दिनांक:-28 अगस्त 2018 को आदेश पारित किया गया था। जिसके अनुपालन में क्रिटीकली पाल्युटेड कलस्टर-अनपरा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम औडी व अनपरा में पाईप लाईन आधारित शोधित पेयजल आपूर्ति हेतु अनपरा पेयजल समूह योजना का कार्य निर्माणाधीन है परन्तु औडी के टोला बिछड़ी व लटट्टाघाट मे निजी कम्पनी (रेनुसागर पावर डिवीजन) की थोड़ी भूमि पडने के कारण पाइप लाइन बिछाने का कार्य रुक गया है जिसके कारण लगभग १५० से ज्यादा मकान पाईप लाईन आधारित शोधित पेयजल आपूर्ति योजना से वंचित रह गये है। जिसे सचिव एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश अंकुश दुबे ने माननीय हरित अधिकरण के आदेश की अवमानना बताते हुये जिलाधिकारी सोनभद्र व क्षेत्रीय अधिकारी युपीपीसीबी सोनभद्र क्षेत्र को पत्र भेज औडी के बिछड़ी व लटट्टाघाट में पाइपलाइन बिछाये जाने का निर्माण कार्य पुर्ण किये जाने हेतु निजी कम्पनी को अधिशासी अभियंता, जल निगम (निर्माण खण्ड) को अनापत्ति प्रमाण दिये जाने हेतु निर्देश जारी किये जाने की मांग की है। दुबे ने बताया कि एनजीटी के उपरोक्त आदेश के क्रम में निर्माणाधीन पाईप लाईन आधारित पेयजल आपूर्ति समुह परियोजना अनपरा व कुलडोमरी के अन्तर्गत सम्मिलित कई मजरों/टोलों मे पाईप लाईन नहीं बिछाई गयी है जिसके लिये पत्राचार किया जा रहा है अगर पाईप लाईन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आन्दोलन का रुख अख्तयार किया जायेगा।