शनिवार, 25 अप्रैल 2026

एनसीएल के आक्शन मे निम्न गुणवत्ता का कोयला क्रय कर उच्च गुणवत्ता का कोयला मंडी भेज रहे कोयला व्यापारी।

 

एनसीएल की ककरी कोयला खदान से निम्न गुणवत्ता का कोयला आक्शन मे क्रय कर कोयला व्यापारियो द्वारा डिस्पैच इंचार्ज व अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के सहयोग से डम्पर आपरेटरो को प्रति ट्रिप अतिरिक्त धनराशि देकर तथा निजी मजदुरो से खदान परिसर मे कोयले की छंटाई व लोडरो से उच्च गुणवत्ता का कोयला लदान कराकर मंडी बेचे जाने से एनसीएल को आर्थिक क्षति होने के आशय का शिकायती पत्र एनएसयुआई पुर्वी के सचिव अंकुश दुबे द्वारा महाप्रबंधक, एनसीएल ककरी को इमेल के माध्यम से प्रेषित किया गया है तथा उन्होने यह भी आरोप लगाया है कि इसी खेल के चलते एनसीएल ककरी का ट्रक लोडिंग सिस्टम लम्बे अर्से से बन्द है। उन्होनो जांच कराकर दोषियो के विरुध्द कार्यवाही किये जाने की मांग की है।