मंगलवार, 15 अगस्त 2017

विस्थापित प्रतिनिधियो पर पुलिसिया दमन की हुई कार्यवाई,

जेल मे कितनी जगह तुम्हारे,देखा है और देखेंगे
____________________________________________
विस्थापितो द्वारा पुर्वनियोजित वार्ता मे भागीदारी करने हेतु सीजीएम आफिस ककरी पर पहुचने के दौरान निषेधाग्या उल्लंघन की कार्यवाई का होना स्पष्ट करता है की हिन्दुस्तान मे भुमि अधिग्रहण से प्रभावितो की समस्या के हल के लिये सरकारो ने पुलिसिया दमन की निति सुनिश्चित की है|
____________________________________________
रुके न जो,झुके न जो हम वो इंकलाब है
हर जुल्म का जवाब है

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

सोनभद्र के ग्राम खजुरा मे धुमधाम से हुआ विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन

सोनभद्र के ग्राम खजुरा मे धुमधाम से हुआ विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन

*एक तीर एक कमान,सब आदिवासी एक समान के नारो से गुंजा पुरा सोनभद्र

*आदिवासी समुदाय के पारम्परिक खेल तीरंदाजी,रस्साकशी तथा कर्मा,शैला आदि लोकनृत्यो का हुआ मंचन एवं आदिवासीयो ने जल,जंगल,जमीन तथा पुरातन आदिवासी संस्कृतियो की रछा का लिया संकल्प

:- दिनांक 9 अगस्त को सम्पुर्ण विश्व मे मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम से सोनभद्र भी अछुता नही रहा,जनपद के ग्राम खजुरा के पुर्व माध्यमिक विद्दालय मे अति उत्साह के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस,कार्यक्रम के आयोजक हरिनाथ खरवार तथा अमर सिंह खरवार ने आदिवासियो को सम्बोधित करते हुये कहा की वर्तमान मे जनजातियो की पुर्नसमीछा इनके पारम्परिक संस्कृतियो के आधार पर हो रही है तथा यदि हम अपनी संस्कृति को सुरछित नही रखेंगे तो आदिवाासी सम्बोधन हमसे छीन जायेगा तथा विकास की अंधी दौड मे जनजातिया विलुप्त हो जायेंगी इसलिये हमे अपनी संस्कृतियो को लेकर जागरुकता के साथ पहल करनी होगी वही कार्यक्रम मे पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने कहा की साउथ आफ कैमुर का हर मुलनिवासी आदिवासी है तथा सोनभद्र समेत सम्पुर्ण भारत की विश्व मे अलौकिक पहचान बनाने मे आदिवासी-मुलनिवासी पुरातन संस्कृतियो का अतुलनीय योगदान है साथ ही साथ वनाधिकार अधिनियम से आदिवासियो को मिलने वाले अधिकार को बताते हुये कहा की सर्वे सेटलमेंट के दौरान व्यापक पैमाने पर आदिवासियो-मुलनिवासियो के साथ हुये धोखे को लेकर आज भी पीडा है और इसका निवारण तभी होगा जब सोनभद्र का आदिवासी-मुलनिवासी जागरुक होकर अपनी हक-अधिकार की आवाज को बुलन्द करेगा||
कार्यक्रम मे तीरंदाजी मे विजित समयलाल खरवार को तथा सोनभद्र के दुर-दराज से आये कर्मा-शैला नृत्यकारो को आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया वही गदनाको एनजीओ की टीम ने आदिवासीयो को स्वरोजगार हेतु उपाय तथा स्वयं की संचालित योजनाये बतायी उपरोक्त समस्त कार्यक्रम के दौरान सहयोगी के रुप मे सेवा समर्पण संस्थान से सीताराम जी,कुलडोमरी प्रधान प्रतिनिधि समयलाल खरवार,रामदुलारे पनिका,हीरालाल खरवार,धर्मराज खरवार,लछ्मीकांत,विकास बैस आदि के साथ हजारो की तादाद मे आदिवासी समुदाय ने जागरुकता के साथ उपिस्थिति दर्ज करायी|
आदिवासियो को सम्बोधित करते हुये अंकुश दुबे

आदिवासियो को सम्बोधित करते हुये अंकुश दुबे

आदिवासियो को सम्बोधित करते हुये अंकुश दुबे



विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के आयोजक हरिनाथ खरवार जी(पीले गमछे मे)











गुरुवार, 10 अगस्त 2017

विस्थापित व प्रबंधन के बीच वार्ता नही हुई प्रबंधन के अधिकारी रहे फरार तथा पुरा सीजीएम आफिस रहा खाली एवं कुछ देर बाद लटका ताला

विस्थापित व प्रबंधन के बीच वार्ता नही हुई प्रबंधन के अधिकारी रहे फरार तथा पुरा सीजीएम आफिस रहा खाली एवं कुछ देर बाद लटका ताला
_________________________

*विस्थापितो को दिनांक 10/08/2017 को वार्ता तथा संस्तुति हेतु प्रशासन(एसओ) ने दिलवाया था प्रबंधन से आश्वासन


*विस्थापितो के नारेबाजी के बाद पहुचे प्रशासन ने कहा की प्रबंधन तथा ग्राम प्रधानो के बीच वार्ता होकर सहमति बन चुकी है जबकि उपरोक्त वार्ता के बारे मे आन्दोलनकारी विस्थापित प्रतिनिधिमण्डल को नही दी गयी थी सुचना


*विस्थापितो को चौकी प्रभारी गजानन्द यादव ने दिलाया आश्वासन की सफल करायी जायेगी 19 अगस्त की वार्ता


:-पुर्व निर्धारित प्रबंधन तथा विस्थापितो की वार्ता आज नही हुई कारण रहा प्रबंधन की गैरमौजुदगी लगातार वादाखिलाफी से छुब्ध विस्थापितो ने सीजीएम आफिस प्रागंण मे घुसने की जब कोशिश की तब एनसीएल सुरछाकर्मियो ने उन्हे रोकने की कोशिश की तब जमकर नोंक-झोंक हुई तथा अन्तत: विस्थापित सीजीएम आफिस के अन्दर पहुच कर धरने पर बैठ गये जीससे प्रशासन की तरफ से लाचार होकर रेनुसागर चौकी प्रभारी गजानन्द यादव को आना पडा प्रशासन को देखते ही विस्थापितो का गुस्सा और उबाल पे आ गया तथा विस्थापितो ने नारेबाजी करते हुये विरोध किया वादाखिलाफी का स्थिति को देखते हुये चौकी प्रभारी ने तत्काल फोन के जरीये प्रबंधन से बात की तथा विस्थापितो से आग्रह कीया की प्रबंधन को एक और मौका दे विस्थापित काफी देर के बाद विस्थापित प्रतिनिधिमण्डल ने दिनांक 19 अगस्त को वार्ता हेतु सहमति जतायी तथा प्रशासन ने वायदा कीया की वार्ता के दौरान ही सम्भावित विस्थापितो के वरियता आधार पर रोजगार का समायोजन अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्यो मे कीया जायेगा तथा अन्य ठेकेदारी प्रथा के कार्यो मे रोजगार हेतु दिशा निर्देश जारी कीये जायेंगे वही प्रबंधन ने कई बार ककरी परियोजना से प्रभावित ग्रामो ककरी,परासी,औडी,रेहटा,बाँसी के प्रधानो के साथ वार्ता तथा समझौता होने की बात को रखा गया जीसपर विस्थापितो ने आक्रोश के साथ कहा की काली दाल वाली वार्ता मे हमारा अधिकार मारने का समझौता हुआ है तभी तो आन्दोलनरत विस्थापित प्रतिनिधिमण्डल को सुचना नही दी गयी वही वार्ता की बात स्वीकारने से प्रधान लगातार मुँह चुराते नजर आये  तथा जब सीजीएम आफिस पर लटका ताला तब जाकर हटे विस्थापित||

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

दिनांक 31/07/2017 को विस्थापित,परियोजना प्रबंधन,प्रशासन(एसओ अनपरा) तथा निर्वाचित प्रतिनिधियो के बीच तीन चरणो मे वार्ता लगभग सात घण्टे चली जो अन्तत: असफल रही

_________________________
विस्थापित और प्रबंधन के बीच.    
           वार्ता असफल
_________________________
आज दिनांक 31/07/2017 को विस्थापित,परियोजना प्रबंधन,प्रशासन(एसओ अनपरा) तथा निर्वाचित प्रतिनिधियो के बीच तीन चरणो मे वार्ता लगभग सात घण्टे चली जो अन्तत: असफल रही वार्ताओ के असफल होने के दौरान विस्थापितो ने ककरी मुख्यमहाप्रबंधक कार्यालय मे ही शुरु की गांधीगिरी||
वार्ता के प्रमुख बिन्दु जो विस्थापित प्रतिनिधियो द्वारा उठाये गये-
(1) एनआईटी के बिन्दु 25.1-
Contractors are to employ,to the extent possible(as per policy decision of the company valid from time to time),local project affected people.
[ठेकेदार यथासम्भव (कम्पनी के समय-समय पर वैध निति निर्णय के अनुसार)स्थानीय परियोजना प्रभावित लोगो को नियोजित करना है|]

:-उपरोक्त बिन्दु पर परियोजना प्रबंधन द्वारा "ठेकदार द्वारा यथासम्भव" की बार-बार व्याख्या की गयी परन्तु वही "कम्पनी के समय-समय पर वैध निति निर्णय के अनुसार स्थानीय परियोजना प्रभावित लोगो को नियोजित करना है" को लेकर बरगलाने की कोशिश की गयी|
(2) कोल इण्डिया की पुर्नवास व पुर्नव्यवस्थापन निति 2012 मे "मुआवजा व पुर्नवास पात्रता विकल्प" मे दिये गये प्रोवीजन्स के अनुसार-
Contractors will also be persuaded to give job to eligible PAPs on a preferential basis,where feasible as per terms.
[ठेकेदारो को भी इच्छुक PAPs को तरजीही आधार पर नौकरी दिये जाने के लिये राजी किया जायेगा,जहाँ अनुबन्ध की शर्तो के अनुसार के सम्भव है|]

:-उपरोक्त बिन्दु पर परियोजना प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट नही कीया गया की ठेकेदारो को PAPs को नौकरी देने के लिये राजी कौन करेगा||

(3)एनसीएल ककरी परियोजना मे काश्तकारो की भुमि का अधिग्रहण अधिसुचना संख्या-3303 तथा 1021 मे हुआ,अधिग्रहण के समय काश्तकारो की भुमि के शेयरक्रापर्स,लेन्ड लेसेज टेनेन्ट और डे लेबर्स के वर्गीकरण नही किये जाते थे परन्तु नई नितियो मे PAPs अर्थात काश्तकार की जिवित अन्तिम वयस्क पीढी के साथ इन्हे भी वर्गीकृत किया जाता है|
परन्तु परियोजना प्रबंधन PAPs की श्रेणी मे काश्तकारो को रखने की बात करता रहा ना की उनकी वयस्क पीढी को|

(4) कास्ट कटिंग
*परियोजना मे कार्यरत अधिभार हटाओ की कम्पनी मे दुसरी फर्मो के माध्यम से पेटी कान्ट्रैक्टर के रुप मे कार्य का क्रियान्वयन कराये जाने से मुख्य कार्यदायी संस्था की मैन पावर कम हो जाती है तथा उन्हे कम मजदुरो की अावश्कता पडती है जिसका प्रभाव विस्थापित मजदुरो की भर्ती पर अप्रत्यछ रुप से पडता है|

:-उपरोक्त बिन्दु पर प्रतिनिधियो द्वार प्रश्न किये जाये पर परियोजना प्रबंधन ने साफ जवाब दिया की हमारे पास मैन पावर की गणना नही है जबकि स्पष्ट कर दिया जाये की ठेका होते समय ही मैन पावर के रेट(मिनिमम वेज्स) भी उनमे इनक्लुड होते है तथा दुसरी फर्मो के माध्यम से काम को रोके जाने पर कोई आशाजनक उत्तर नही मिला||

(4)पुर्व मे 104 मजदुरो की हुई भर्ती मे मात्र छ: PAPs की भर्ती हुई है जीस पर प्रतिनिधियो द्वारा प्रश्न किया गया की बाकी 98 भर्तीयो की पुर्नसमीछा हो तथा समीछा के दौरान PAPs को भी वरियता के आधार पर मौका दिया जाये|
:-उपरोक्त बिन्दु पर भी परियोजना प्रबंधन द्वारा मात्र और मात्र बरगलाने की कोशिश की गयी|

इस आन्दोलन की वजह से पहली बार परियोजना प्रबंधन और ठेकेदारो(ओबी रीमुवल) के बीच के काले खेल का सिंडिकेट खुल कर सामने आया है|
_________________________
उपरोक्त समस्त बिन्दुओ पर निऱाशाजनक उत्तर तथा ओबी रिमुवल संस्था की तरफ से निर्णय संस्तुति करने वाले की उपलब्धता न होने की वजह से वार्ता असफल हुई तथा निर्णय लिया गया की दिनांक 10/08/2017 को पुन: वार्ता होगी जिसमे ओबी रिमुवल संस्था के प्रमुख समेत सभी निर्वाचित प्रतिनिधि,विस्थापित प्रतिनिधि,प्रशासन की उपलब्धता रहेगी|
_________________________