बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

मानवाधिकार आयोग ने चार सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर मांगी रिपोर्ट

*  मानवाधिकार आयोग ने चार सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर मांगी रिपोर्ट।

  •   राजकीय आश्रम पध्दति विद्दालय, गुरमुरा के बच्चो द्वारा विद्दालय प्रबंधन द्वारा भोजन मे अनियमितता व प्रधानाचार्य तथा विद्दालय के अधिक्षक द्वारा बच्चो व उनके परिजनो के साथ अभद्रता व अमानवीय व्यवहार किये जाने आदि विभिन्न समस्याओ पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के समक्ष शान्तिपुर्वक अपनी बात रखने जाते वक्त जनपद पुलिस द्वारा विद्दालयी छात्र किशोरो पर लाठीचार्ज किये जाने के प्रकरण पर जिला प्रशासन को राहत नही नजर आ रही है।
  • :-  एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे द्वारा जनपद पुलिस द्वारा राजकीय आश्रम पध्दति विद्दालय के किशोरो पर लाठीचार्ज किय़े जाने व विद्दालय संचालक विभाग समाज कल्याण विभाग की लापरवाही तथा विद्दालय के प्रधानाचार्य व अधिक्षक के विरुध्द भोजन की अनियमितता, बच्चो व उनके परिजनो के साथ अभद्रता तथा अमानवीय व्यवहार किये जाने के विरुध्द शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिस पर मानवाधिकार आयोग ने कडा रुख अख्तियार किया है तथा आयोग द्वारा निर्देश जारी कर सम्बन्धित विभागो को शिकायत की सूचना उपलब्ध कराने तथा उनसे चार सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर कृत कार्यवाही कि रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है व निर्देश मे कहा है कि यदि नियत समय मे सम्बन्धितो द्वारा कृत कार्यवाही कि रिपोर्ट उपलब्ध नही कराई जाती है तो मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम-1993 की धारा 13 के तहत् उन्हे तलब् किया जाये व कार्यवाही का जवाब उपलब्ध कराये जाने हेतु बाध्य किया जाये।



मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

माडल इण्टर कालेज मेडरदह मे पठन-पाठन सूचारु किये जाने हुतु प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजा पत्र


* माडल इण्टर कालेज मेडरदह, माडल इण्टर कालेज रामगढ, माडल इण्टर कालेज नन्दन मे पठन-पाठन सूचारु किये जाने हुतु प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजा पत्र।

* जनपद के ब्लाक म्योरपुर के मेडरदह, ब्लाक चतरा के रामगढ व ब्लाक नंगवा के नन्दन मे करोडो की लागत से बने माडर इण्टर कालेज शासन कि अनुमति कि जोह रहे बाट है असंचालित।
:-जनपदःसोनभद्र के ब्लाक म्योरपुर के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के मेडरदह, ब्लाक चतरा के रामगढ व ब्लाक नंगवा के नन्दन मे सीबीएसई विद्दालयो की तर्ज पर जनपद के आदिवासी परिवार के बच्चो को सुलभ व गुणवत्तापुर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माडल इण्टर कालेजो की नीव रखी गयी थी तथा करोडो की लागत से बने इन विद्दालयो का निर्माण कार्य भी पुर्ण हो चुका है परन्तु निर्माण कार्य पुर्ण होने के उपरांत लगभग दुसरा वर्ष व्यतीत होने जा रहा है परन्तु विद्दालयो मे पठन-पाठन प्रारम्भ नही हो सका है जबकि शिक्षा की स्थिति देखी जाये तो ब्लाक म्योरपुर के कुलडोमरी के ग्राम पंचायत के बच्चो को इण्टर स्तर की शिक्षा हेतु मीलो दुर पगडंडियो वाले रास्ते से होकर अनपरा स्थित राजीकय इण्टर कालेज आना पडता है।
:- लम्बे समय जनपद के शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुखर एनएसयुआई जिलामहासचिव अंकुश दुबे द्वारा 07 जून, 2018 को जिलाधिकारी, सोनभद्र को पत्र भेजकर ब्लाक म्योरपुर के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के मेडरदह मे निर्मित माडल इण्टर कालेज मे पठन-पाठन वर्ष 2018 से प्रारम्भ करने की मांग की गयी थी जिसके निराकरण मे जिला विद्दालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शासन/विभाग द्वारा निर्देश जारी न होने के वजह से उपरोक्त विद्दालयो का संचालन प्रारम्भ नही हो पाया है व उपरोक्त विद्दालयो का निर्माण कार्य पुर्ण है तथा शासन/विभाग से अनुमति/निर्देश प्राप्त होते ही पठन-पाठन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसके उपरांत पुनः अंकुश दुबे द्वारा प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर जिला प्रशासन को विद्दालयो मे पठन-पाठन प्रारम्भ किय़े जाने हेतु निर्देश जारी किये जाने की मांग कि गयी है तथा जिलाधिकारी, सोनभद्र व जिला विद्दालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शासन से संचालन हेतु निर्देश जारी किये जाने के प्रस्ताव को प्रेषित किये जाने की मांग की गयी है। अंकुश दुबे द्वारा बताया गया कि उपरोक्त विद्दालयो मे पठन-पाठन प्रारम्भ किये जाने हेतु जल्द ही निति आयोग को भी पत्र लिखेंग तथा जनपद के पिछडेपन का मुख्य कारण सुलभ व गुणवत्तापुर्ण शिक्षा कि उपलब्धता न होना ही है