एनसीएल की ककरी कोयला खदान
परियोजना द्वारा अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र मे स्थित विद्यालयो मे बच्चो के आवागमन
हेतु चलवाये जाने वाले बसो से एनसीएल ककरी के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारो
तथा ग्रामो के बच्चो को विद्यालयो तक जाने हेतु बस पास नही जारी किये जाने से
विस्थापितो मे आक्रोष व्याप्त है।
विस्थापित नेता अंकुश दुबे ने
सीएमडी, एनसीएल सिंगरौली व महाप्रबंधक एनसीएल ककरी को इस मामले पर पत्र भेजा है।
पत्र मे कहा गया है कि पुर्व मे एनसीएल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो तक
आवागमन हेतु एनसीएल ककरी के विस्थापित परिवारो व गांवो के बच्चो की एक निर्धारित
संख्या को पास जारी किया जाता था जिससे वह एनसीएल की बस से विद्यालयो तक आवागमन की
सूविधा प्राप्त करते थे परन्तु इस शैक्षणिक सत्र मे विस्थापित परिवारो व गांवो के
बच्चो को बस पास नही जारी किया जा रहा है जिससे विद्यालयो तक आवागमन मे असूविधा हो
रही है व बस पास जारी किये जाने मे आ रही कठिनाईयो को दुर कर बस पास जारी किये
जाने की मांग की है।



_page-0001.jpg)
_page-0002.jpg)