सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

औडी-शक्तिनगर मार्ग पर लगातार हो रही सडक दुर्घटनाओ पर फुटा नौजवानो का गुस्सा।

 

·       नेहरु चौक पर प्रदुषण रहित आवागमन, दुर्घटना रहित आवागमन की मांग को लेकर लगाये नारे।

 

:-   औडी-शक्तिनगर  मार्ग के जर्जर होने तथा दोनो पटरियो पर मालवाहको के खडे होने समेत तेज रफ्तार मालवाहको के कारण आये दिन हो रही दुर्घटनाओ के विरुध्द तथा सडक पर आवागमन के दरम्यान उर्जांचल के नागरिको के जीवन के सुरक्षा व सडक पर खडे वाहनो को हटाये जाने तथा सडक की मरम्मत की मांग को लेकर आज औडी मोड के नेहरु चौक पर उर्जाचल के युवाओ ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया इस दरम्यान उन्होने प्रदुषण रहित, दुर्घटना रहित आवागमन हमारा अधिकार है व लोक निर्माण विभाग के विरुध्द नारे लगाये तथा अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन मे शामिल सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे, अशोक गौतम, राकेश भारतीय, वार्ड-15 सभासद अंकित गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि शैलेष भारती उर्फ विक्की, देवा गुप्ता समेत ओमप्रकाश द्विवेदी, सपा नेता शिवानन्द यादव, हरिनाथ खरवार, अर्जुन, मोनु आदि ने कहा कि औडी-शक्तिनगर मार्ग के हुये चौडीकरण कार्य के ध्वस्त हो जाने तथा अधिकांश हिस्सो का चौडीकरण नही होने व सडको पर भारी मालवाहको के कब्जा के कारण आये दिन उर्जांचल के नागरिक काल के गाल मे समा रहे है तथा अकाल मृत्यु का शिकार हो रहे है जिसका निराकरण यदि जिला प्रशासन जल्द नही करता है तो उर्जांचल मे एक बडे आन्दोलन को मुर्तरुप दिया जायेगा जो सडक की रफ्तार को रोकने का काम करेगा।











गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

जनसूचना अधिकारी, कार्यालयः-प्रमुख सचिव(उर्जा), उत्तर प्रदेश शासन पर लगा 25,000 का अर्थदण्ड।

· जनसूचना अधिकारी, कार्यालयः-प्रमुख सचिव(उर्जा), उत्तर प्रदेश शासन पर लगा 25,000 का अर्थदण्ड।

· आरटीआई एक्टिविस्ट Ankush Kumar Dubey की अपील पर सूनवाई के दरम्यान उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के आयुक्त अजय कुमार उप्रेती की पीठ ने पारित किया आदेश।

:- उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के आयुक्त अजय कुमार उप्रेती की पीठ ने जनसूचना अधिकारी, कार्यालयः-प्रमुख सचिव(उर्जा), उत्तर प्रदेश शासन पर सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत् आरटीआई एक्टिविस्ट अंकुश कुमार दुबे के आवेदन के क्रम मे सूचना नही उपलब्ध कराने तथा आयोग मे प्रस्तुत अपील पर सूनवाई के दरम्यान आयोग द्वारा जारी निर्देशो का अनुपालन नही करने तथा सूचना के प्रवाह मे बाधा उत्पन्न करने का दोषी मानते हुये रुपये 25,000.00 का अर्थदण्ड लगाया है तथा जिसके वसुली हेतु संयुक्त रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने प्रमुख सचिव उर्जा , उत्तर प्रदेश को पत्र भी प्रेषित किया है।

 




जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति नपा अनपरा मे निर्मित दो सडको की करेगी जांच।

 

:-       नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या १ मे विष्णु दुबे के घर से विष्णु यादव के घर तक सीसी सडक व कवर्ड नाली तथा अनपरा मे जुनियर हाई स्कुल से रेलवे पुलिया तक सडक के डामरीकरण के कार्य मे निम्न गुणवत्ता की सामग्री प्रयुक्त किये जाने व निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार किये जाने के कारण सडको के क्षतिग्रस्त होने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को मय फोटोग्राफ्स की गयी शिकायतो को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये कराये गये कार्यो की जांच हेतु समिति गठित की है समिति मे बतौर प्रशासनिक अधिकारी उपजिलाधिकारी दुध्दी को तथा तकनीकी अधिकारी के रुप मे श्रवण पाण्डेय अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अनिल मौर्य सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड ग्रामीण उत्तर प्रदेश जल निगम व महेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड ग्रामीण उत्तर प्रदेश जल निगम को नियुक्त किया गया है यह समिति अपनी रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी अनपरा को सौपेगी तथा तदोपरांत समिति की जांच/निरीक्षण आख्या संलग्न कर कराये गये कार्य के सापेक्ष भुगतान हेतु डीएम के समक्ष अधिशासी अधिकारी प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। अंकुश दुबे ने कहा है कि आशा है कि गठित समिति कार्यो की सही तरीके से जांच करेगी ताकि नपा अनपरा मे निर्माण कार्यो मे चल रहे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।







 

बेलवादह के नऊआ पहाडी पर अवैध खनन की एसडीओ करेंगे जांच।

 


नपा अनपरा के वार्ड नम्बर 20 टैगोर नगर मे पाईप लाईन बिछाकर होगी शुध्द पेयजल आपूर्ति।

 

:~       सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रेषित शिकायत के निस्तारण में अधिशासी अधिकारी अनपरा ने दी जानकारी।

:~       हर घर नल से जल योजना का कार्य कर रही मेसर्स एल.एण्ड.टी कम्पनी को जारी हुआ निर्देश।

 

:-       अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर की गोबर गली, बाटा गली, मस्जिद गली, नुरिया मोहल्ला गली, कल्लु मिस्त्री की गली, डीके गली, अशोका मार्ग गली आदि गलियो व क्षेत्रो मे पूर्व में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास सोनभद्र के मद मद से निर्मित अनपरा ग्राम समुह पेयजल योजना के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाकर घरों को कनेक्शन नहीं दिया गया था तथा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही थी वही वर्तमान मे अनपरा क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के तहत भी उक्त क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछाई जा रही है तथा कार्यदायी संस्था एल एण्ड टी द्वारा कहां जा रहा था की उपरोक्त क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य उनके डीपीआर व कार्य आदेश में सम्मिलित नही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर क्रिटिकली पाल्युटेड व नान अनेनमेन्ट सिटी अनपरा मे पाईपलाईन से शुध्द पेयजल की आपूर्ति नही होना एनजीटी द्वारा दिनांक-28 अगस्त, 2018 को पारित आदेश की अवमानना बताते हुये वार्ड 20 मे हर घर नल से जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने की मांग की गयी थी जिसे गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा अधिशासी अधिकारी नपा अनपरा को अन्तरित किया गया था तथा शिकायत के निस्तारण मे अधिशासी नगर पंचायत अनपरा ने बताया है कि नपा अनपरा के वार्ड 20 टैगोर नगर मे हर घर नल से जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाकर पाईप लाईन कनेक्शन देने का कार्य कर रही मेसर्स एल.एण्ड.टी कम्पनी को निर्देश जारी किया गया है ताकि अतिशीघ्र डिस्ट्रीब्यूशन पाईपलाईन बिछाकर व कनेक्शन देकर शुध्द पेयजल आपूर्ति की जा सके। शिकायतकर्ता अंकुश दुबे ने कहा है कि उम्मीद है कि अब शुध्द पेयजल आपूर्ति से वंचित वार्ड 20 टैगोर नगर के नागरिकों को शुध्द पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी तथा पेयजल समस्या का स्थाई निदान हो सकेगा।






कृष्णशिला रेलवे साईडिंग पर कोयले के अवैध भण्डारण की पुलिस जांच।

 

•         कृष्णशिला रेलवे साईडिंग पर वर्षो से चल रहे कोयले के अवैध भण्डारण के खेल मे एनसीएल समेत अन्य सरकारी विभागो के कर्मियो की संलिप्तता, जिला प्रशासन द्वारा कोयले को सीज किये जाने के उपरांत चोरी-छिपे कोयले का उठान करने वाले कोयला चोरो पर कार्यवाही हेतु, चोरी से उठान किये गये कोयले की मात्रा की जांच तथा चोरी छिपे उठान करते पकडे गये कोयला चोरो को तत्समय शक्तिनगर पुलिस द्वारा बगैर कार्यवाही किये छोडे जाने के प्रकरण की अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन)- सोनभद्र के नेतृत्व मे शुरू हुई जांच।

•          सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने सीबीआई डायरेक्टर श्री सुबोध जायसवाल को इस संदर्भ मे भेजा था पत्र, सीबीआई ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश के साथ डीजीपी उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र किया है अन्तरित।

•         शिकायतकर्ता अंकुश दुबे द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन)-सोनभद्र के समक्ष कराया गया अपना बयान दर्ज, उपलब्ध कराये गये प्रकरण से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेख।






 

एनसीएल बीना मे संविदा मजदुरो से 12 घण्टे लिया जा रहा काम।

 

सीएचपी निर्माण कर रही कम्पनी संविदा कम्पनी मधुकान के विरुध्द दर्ज कराई शिकायत।

 

:-       नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की बीना परियोजना मे बीना-ककरी एकीकरण परियोजना हेतु सीएचपी निर्माण कर रही संविदा कम्पनी मधुकान प्रोजेक्ट्स लिमिटेड मे कार्यरत संविदा मजदुरो को हाईपावर कमेटी द्वारा संस्तुत मजदुरी दर, मेडिकल सूविधा, एरियर, बोनस, सुरक्षा उपकरण नही दिये जाने, अटेन्डनेस शार्ट किये जाने तथा 8 घण्टे से ज्यादा काम लिये जाने पर अतिरिक्त मजदुरी नही दिये जाने को लेकर अभी कुछ दिन पहले मजदुरो ने कम्पनी का काम ठप किया था वही अब इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूपी वर्कर्स फ्रंट के संयोजक अंकुश दुबे ने सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय प्रयागराज(ए.एल.सी सेन्ट्रल प्रयागराज) को शिकायती पत्र प्रेषित किया है तथा आवश्यक हस्तक्षेप करते हुये महाप्रबंधक एनसीएल बीना को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा संविदा कम्पनी के विरुध्द कार्यवाही की मांग की है। अंकुश दुबे ने संविदा कम्पनी के इस कृत्य को मजदुरो के साथ अन्याय तथा मजदुरो के अपने श्रम के सापेक्ष उचित मूल्य प्राप्त करने तथा उन्हे सामाजिक सुरक्षा के रुप मे अनुमन्य देय लाभ प्राप्त करने के अधिकार का हनन बताया है।





 

ससमय कार्य पुर्ण नही करने वाले ठेकेदारो को नपा अनपरा ने जारी किया नोटिस।

 

:-       नगर पंचायत अनपरा द्वारा सडक, नाली आदि निर्माण कार्य की निविदा प्राप्त कर ससमय कार्य पुर्ण नही करने पर सख्ती बरते हुये ठेकेदारो नोटिस जारी की है जारी नोटिस मे कहा गया है कि कार्यो को ससमय पुर्ण करे अन्यथा नगर पंचायत द्वारा अनुबन्ध के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

नगर पंचायत अनपरा मे निविदा प्राप्त कर नगर पंचायत द्वारा जारी कार्य आदेश की शर्त के अनुसार निर्धारित समयावधि मे कार्य प्रारम्भ कर पुर्ण नही करने वाले संविदाकारो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी-सोनभद्र को पत्र गया था। दुबे द्वारा प्रेषित पत्रो मे बताया गया है कि नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-१(अम्बेडकर नगर) मे संविदाकार मेसर्स ओम प्रकाश पाण्डेय राबर्ट्सगंज सोनभद्र, जय प्रकाश यादव चुर्क सोनभद्र, सौरभ इंजिनियरिंग वर्क तुर्रा पिपरी द्वारा सडक एवं कवर्ड नाली तथा मेसर्स सरिता कंस्ट्रक्शन तुर्रा पिपरी द्वारा बाल उद्यान पार्क के पुन:निर्माण की निविदा प्राप्त की गयी है तथा इन संविदाकारो को जारी कार्य आदेश की शर्त है कि कार्य आदेश जारी होने की तिथि के ४५ दिवस के अन्दर इनके द्वारा कार्य प्रारम्भ कर पुर्ण किया जायेगा परन्तु कार्य आदेश जारी होने के लगभग ४ माह व्यतीत होने के उपरांत भी इनके द्वारा अभी तक कार्य प्रारम्भ ही नही किया गया है व उपरोक्त कार्य बरसात के पुर्व नही होने पर अम्बेडकरनगर के नागरिको को आवागमन व जलनिकासी की समस्यायों का सामना करना पडेगा तथा मांग की गयी थी कि कार्य आदेश की शर्त का उल्लंघन करने वाले इन संविदाकारो के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा उपरोक्त सडक एवं नाली निर्माण का कार्य अविलम्ब प्रारम्भ कर पुर्ण किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी अनपरा को निर्देश जारी किया जाये जिस पर कार्यवाही करते हुये नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी की गयी है।





औडी-शक्तिनगर मार्ग की पटरियो पर जमा धुल मिट्टी की हो सफाई।

 

•                    औडी-शक्तिनगर मार्ग की पटरियो पर जमा धुल मिट्टी बन रही दुर्घटना का कारण।


:-       नगर पंचायत अनपरा परिक्षेत्र मे अवस्थित औडी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के हिस्से एनसीएल ककरी खदान द्वार से ककरी कालोनी तक सडक की दोनो पटरियो पर जमा कोयला, धुल, मिट्टी की नियमित मैनुअल सफाई हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व-सोनभद्र को पत्र प्रेषित किया है उन्होन अपने पत्र मे बताया है कि औडी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एनसीएल ककरी खदान द्वार से ककरी कालोनी तक सडक की दोनो पटरियो पर भारी मात्रा मे कोयला, धुल, मिट्टी जमा है जो बरसात के मौसम मे कीचड का रुप धारण कर लेता है तथा जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते है तथा अन्य मौसमो मे पटरियो पर जमा कोयला, धुल, मिट्टी उडती है जो वु प्रदुषण का कारण बनती है इसलिये औडी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एनसीएल ककरी खदान द्वार से ककरी कालोनी तक सडक की दोनो पटरियो की मैनुअल व नियमित सफाई कराये जाने हेतु एनसीएल ककरी को निर्देश दिया जाये।






एनसीएल ककरी मे वर्कशाप के संविदा श्रमिको को नही मिल रही न्युनतम मजदुरी।

 

•         न्युनतम मजदुरी दिये जाने की मांग को लेकर एनसीएल ककरी के संविदा मजदुरो का प्रदर्शन।

 

:-   नार्दर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड की ककरी परियोजना के वर्कशाप मे कार्यरत संविदा मजदुरो ने न्युनतम मजदुरी दर के अनुसार मजदुरी, सुरक्षा उपकरण समेत मेडिकल सूविधा दिये जाने की मांग को लेकर आज दोपहर काम ठप कर एनएसयुआई पुर्वी के सचिव अंकुश दुबे के नेतृत्व मे प्रदर्शन कर अपना विरोध एनसीएल प्रबन्धन के समक्ष दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अंकुश दुबे ने अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक एनसीएल सिंगरौली व महाप्रबंधक एनसीएल ककरी को इमेल के माध्यम से इस प्रकरण पर शिकायती पत्र भी प्रेषित किया है तथा मांग की है कि सम्बन्धित ठेकेदारो को न्युनतम मजदुरी दर के अनुसार मजदुरी, सुरक्षा उपकरण समेत मेडिकल सूविधा दिये जाने का निर्देश जारी किया जाये।








आयरन टैंकर से पेयजल आपुर्ति से ग्रामीणो मे रोष।

 

:-       नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी कोयला खदान परियोजना द्वारा ककरी ग्राम मे आयरन टैंकर से पेयजल आपुर्ति किये जाने से ग्रामीणो मे रोष है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने आयरन टैंकर से पेयजल आपुर्ति की शिकायत सीएमडी एनसीएल को पत्र भेज कर की है। पत्र मे बताया गया है कि एनजीटी द्वारा गठित ओवरसाईट कमेटी द्वारा स्टेनलेस स्टील के टैंकर से पेयजल आपुर्ति के दिये गये निर्देश के अनुपालन मे एनसीएल ककरी द्वारा स्टेनलेस स्टील के टैंकर से पेयजल आपुर्ति की निविदा निकाली गयी थी जिसे प्राप्त करने वाले फर्म मेसर्स मां ज्वाला इंटरप्राईजेज द्वारा आयरन टैंकर पर निकिल पेंट/सिल्वर कलर का पेंट पुतवाकर एनसीएल के अधिकारियो को भ्रमित कर आयरन टैंकर से पेयजल आपुर्ति की जा रही है जो कि ओवरसाईट कमेटी के निर्देश व निविदा की शर्त का उल्लंघन है व सम्बन्धित फर्म मेसर्स मां ज्वाला इंटरप्राईजेज के विरुध्द कार्यवाही तथा स्टेनलेस स्टील के टैंकर से पेयजल आपुर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।







नपा अनपरा मे धुल फांक रही लाखो की लागत् से क्रय की गयी एन्टी स्माग गन।

 

·         एन्टी स्माग गन से पानी छिडकाव नही किये जाने की जिलाधिकारी से शिकायत।

 

:-       नगर पंचायत अनपरा द्वारा एसएच-5ए औडी-शक्तिनगर मार्ग व एनएच-39 औडी-करहिया मार्ग पर कोयला-राख के चुर्ण जनित वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने हेतु लाखो की लागत् से क्रय की गयी एन्टी स्माग गन का संचालन नही किया जा रहा व मशीन विगत चार माह से खडी होकर धुल फांक रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी-सोनभद्र को इस मामले पर शिकायती पत्र भेजा है। पत्र मे बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विचार किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)-सोनभद्र की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे नगर पंचायत को मुख्य मार्गो पर व्याप्त वायु प्रदुषण पर नियंत्रण हेतु एन्टी स्माग गन से पानी छिडकाव करने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम मे नगर पंचायत द्वारा लाखो की लागत से एन्टी स्माग गन क्रय किया गया था परन्तु एन्टी स्माग गन का विगत् चार माह से संचालन नही हो रहा है वही दुसरे ओर मुख्य मार्ग कोयला-राख के धुल का चैम्बर बन गये है तथा मुख्य मार्गो पर पैदल चलने वाले, दुपहिया वाहन चालक, साईकिल चालक समेत मुख्य मार्गो के किनारे की आबादी व्याप्त प्रदुषण से परेशान है। उन्होने जिलाधिकारी से नगर पंचायत अनपरा को नियमित रुप से दिन मे तीन बार एन्टी स्माग गन से मुख्य मार्गो पर पानी छिडकाव हेतु निर्देश दिये जाने की मांग की है।