· नेहरु
चौक पर प्रदुषण रहित आवागमन, दुर्घटना रहित आवागमन की
मांग को लेकर लगाये नारे।
:- औडी-शक्तिनगर मार्ग के जर्जर होने तथा दोनो पटरियो पर
मालवाहको के खडे होने समेत तेज रफ्तार मालवाहको के कारण आये दिन हो रही दुर्घटनाओ
के विरुध्द तथा सडक पर आवागमन के दरम्यान उर्जांचल के नागरिको के जीवन के सुरक्षा
व सडक पर खडे वाहनो को हटाये जाने तथा सडक की मरम्मत की मांग को लेकर आज औडी मोड
के नेहरु चौक पर उर्जाचल के युवाओ ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया इस दरम्यान
उन्होने प्रदुषण रहित, दुर्घटना रहित आवागमन हमारा अधिकार है
व लोक निर्माण विभाग के विरुध्द नारे लगाये तथा अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन मे
शामिल सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे, अशोक गौतम, राकेश भारतीय, वार्ड-15 सभासद
अंकित गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि शैलेष भारती उर्फ विक्की,
देवा गुप्ता समेत ओमप्रकाश द्विवेदी, सपा नेता
शिवानन्द यादव, हरिनाथ खरवार, अर्जुन,
मोनु आदि ने कहा कि औडी-शक्तिनगर मार्ग के हुये चौडीकरण कार्य के
ध्वस्त हो जाने तथा अधिकांश हिस्सो का चौडीकरण नही होने व सडको पर भारी मालवाहको
के कब्जा के कारण आये दिन उर्जांचल के नागरिक काल के गाल मे समा रहे है तथा अकाल
मृत्यु का शिकार हो रहे है जिसका निराकरण यदि जिला प्रशासन जल्द नही करता है तो
उर्जांचल मे एक बडे आन्दोलन को मुर्तरुप दिया जायेगा जो सडक की रफ्तार को रोकने का
काम करेगा।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें