:- नगर पंचायत अनपरा द्वारा सडक,
नाली आदि निर्माण कार्य की निविदा प्राप्त कर ससमय कार्य पुर्ण नही
करने पर सख्ती बरते हुये ठेकेदारो नोटिस जारी की है जारी नोटिस मे कहा गया है कि
कार्यो को ससमय पुर्ण करे अन्यथा नगर पंचायत द्वारा अनुबन्ध के अनुसार कार्यवाही
की जायेगी।
नगर पंचायत अनपरा मे निविदा प्राप्त कर नगर पंचायत द्वारा जारी
कार्य आदेश की शर्त के अनुसार निर्धारित समयावधि मे कार्य प्रारम्भ कर पुर्ण नही
करने वाले संविदाकारो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता
अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी-सोनभद्र को पत्र गया था। दुबे द्वारा प्रेषित पत्रो
मे बताया गया है कि नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-१(अम्बेडकर नगर) मे
संविदाकार मेसर्स ओम प्रकाश पाण्डेय राबर्ट्सगंज सोनभद्र, जय प्रकाश यादव चुर्क सोनभद्र,
सौरभ इंजिनियरिंग वर्क तुर्रा पिपरी द्वारा सडक एवं कवर्ड नाली तथा
मेसर्स सरिता कंस्ट्रक्शन तुर्रा पिपरी द्वारा बाल उद्यान पार्क के पुन:निर्माण की
निविदा प्राप्त की गयी है तथा इन संविदाकारो को जारी कार्य आदेश की शर्त है कि
कार्य आदेश जारी होने की तिथि के ४५ दिवस के अन्दर इनके द्वारा कार्य प्रारम्भ कर
पुर्ण किया जायेगा परन्तु कार्य आदेश जारी होने के लगभग ४ माह व्यतीत होने के
उपरांत भी इनके द्वारा अभी तक कार्य प्रारम्भ ही नही किया गया है व उपरोक्त कार्य
बरसात के पुर्व नही होने पर अम्बेडकरनगर के नागरिको को आवागमन व जलनिकासी की
समस्यायों का सामना करना पडेगा तथा मांग की गयी थी कि कार्य आदेश की शर्त का
उल्लंघन करने वाले इन संविदाकारो के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा उपरोक्त सडक एवं
नाली निर्माण का कार्य अविलम्ब प्रारम्भ कर पुर्ण किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी
अनपरा को निर्देश जारी किया जाये जिस पर कार्यवाही करते हुये नगर पंचायत द्वारा
नोटिस जारी की गयी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें