क्षेत्रीय अधिकारी, युपीपीसीबी-सोनभद्र ने रेनुसागर पावर डिवीजन से खुले मालवाहको से राख अभिवहन करने व कृषि भूमि पर राख भराव करने पर मांगा स्पष्टीकरण, दी कार्यवाही की चेतावनी।
:- क्षेत्रीय
अधिकारी, युपीपीसीबी-सोनभद्र ने रेनुसागर पावर डिवीजन को औडी-शक्तिनगर राज्य मार्ग
तथा औडी-रेनुकुट-हाथीनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले मालवाहको पर तिरपाल बांधकर
राख अभिवहन करने तथा केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राख निस्तारण हेतु
बनाई गयी गाईडलाईन के विपरीत लो लेयिंग एरिया के नाम पर कृषक भूमि/क्षेत्र मे राख भराव करने के प्रकरण पर एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश सचिव
अंकुश दुबे द्वारा चैयरमैन युपीपीसीबी तथा जिलाधिकारी-सोनभद्र को प्रेषित शिकायत
पर कार्यवाही करते हुये नोटिस जारी कर/पत्र प्रेषित कर स्पष्टीकरण मांगा है तथा स्पष्टीकरण
नही प्राप्त होने की दशा मे रेनुसागर पावर डिवीजन के विरुध्द नियमानुसार कार्यवाही
करने की सख्त हिदायत दी है।

