:- नार्दर्न
कोलफिल्डस लिमिटेड की बीना परियोजना मे अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्य मे
कार्यरत कम्पनी बीजीआर-डेको मे रोजगार के लिये आवेदन करने वाले 64 विस्थापितो के
आवेदनो की जांचोपरान्त बनाई गयी सूची एनसीएल प्रबंधन की ओर से स्टाफ
अधिकारी(कार्मिक) पी.के त्रिपाठी ने आज विस्थापितो की मौजदुगी मे विस्थापित व
एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे को सौपी तथा बताया कि जारी की गयी सूची बीजाआर-डेको
प्रबन्धन को भी भेज दी जायेगी तथा जल्द ही कम्पनी भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करेगी
तथा इसके अतिरिक्त अभी शेष विस्थापितो के आवेदनो की जांच की जा रही है तथा जांच
प्रक्रिया व अभिलेखो के सत्यापन पुर्ण होने के उपरान्त पुनः रोजगार दिये जाने हेतु
चयनित विस्थापितो की सूची अगले 15 दिन मे जारी कर दी जायेगी। विस्थापित नेता अंकुश
दुबे ने पारदर्शी तरीके से एनसीएल प्रबंधन द्वारा समिति बनाकर आवेदनो की जांच व
अभिलेखो के सत्यापन की प्रक्रिया अपनाये जाने पर हर्ष जताते हुये कहा कि देर से ही
सही पर हमारी मांग पुरी हुई है और एनसीएल की अन्य परियोजनाओ को भी इसी तरह पहल
करनी चाहिये। इस दरम्यान कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव दयासागर दुबे, कांग्रेस
नेता राकेश पनिका, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सन्तोष दुबे, रविन्द्र,
अजेन्द्र समेत सैकडो की संख्या मे विस्थापित मौजुद रहे।













