बुधवार, 9 दिसंबर 2020

सीएमडी के आगमन से पुर्व एनसीएल बीना के विस्थापितो ने काटा बवाल, रोजगार को लेकर प्रदर्शन।

 

Ø 8 दिसम्बर को विस्थापितो की सूची जारी करने व भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने के आश्वासन पर माने विस्थापित, विस्थापितो के आवेदनो व अभिलेखो की जांच करने हेतु बनाई गयी है समिति।

 

:-  एनसीएल के सीएमडी के बीना स्थित नवनिर्मित संस्कार क्लब मे आगमन की खबर सुनकर अलसुबह से ही एनसीएल बीना के विस्थापितो का रोजगार को लेकर ग्यापन सौपने हेतु जमावडा होने लगा तथा सीएमडी के शायंकाल आगमन की खबर सुन विस्थापित एनसीएल बीना महाप्रबंधक कार्यालय पर अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्य की निविदा प्राप्त करने वाले बीजीआर-डेको मे रोजगार तथा विस्थापितो की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। घण्टो चले प्रदर्शन के उपरान्त एनसीएल बीना की तरफ से स्टाफ अधिकारी(कार्मिक) समेत कई अधिकारी धरना स्थल पर ही विस्थापितो से बात करने पहुंचे जहां कई बार विस्थापित नेता अंकुश दुबे की अधिकारियो से नोक-झोंक भी हुई जिससे नाराज श्री दुबे समेत सारे विस्थापित सीएमडी के घेराव की चेतावनी देने लगे। स्थिति बिगडते देख स्टाफ अधिकारी(कार्मिक) ने विस्थापितो को बताया कि एनसीएल के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारो के सदस्यो द्वारा रोजगार हेतु दिये गये आवेदनो पर जांच हेतु एनसीएल प्रबंधन द्वारा समिति बनाई गयी है जो विस्थापितो के आवेदनो व अभिलेखो की जांच कर रही है तथा जल्द ही चिन्हित विस्थापितो की सूची जारी की जायेगी परन्तु विस्थापितो का कहना था कि तीन महीने से जांच प्रक्रिया के नाम पर केवल बरगलाया जा रहा है अन्ततः 8 दिसम्बर को रोजगार दिये जाने हेतु समिति द्वारा चयनित विस्थापितो की सूची जारी करने व विस्थापितो की भर्ती प्रारम्भ करने के आश्वासन पर विस्थापितो ने अपना धरना स्थगित किया। इस दरम्यान सेवादल जिला महासचिव दयासागर दुबे, कांग्रेस नेता राकेश पनिका, सन्तोष दुबे, रविन्द्र, जनमेजय, अखिलेश आदि पचासो की संख्या मे विस्थापित मौजुद रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें