गुरुवार, 29 अगस्त 2019

सहायक श्रम आयुक्त(केन्द्रीय) ने विस्थापित मजदुरो की विधि विरूध्द छंटनी व स्थानान्तरण की नोटिस जारी कर कामबन्दी किये जाने के प्रकरण पर भेजा एनसीएल व बघेल प्रबंधन को नोटिस

*        सहायक श्रम आयुक्त(केन्द्रीय) ने विस्थापित मजदुरो की विधि विरूध्द छंटनी व स्थानान्तरण की नोटिस जारी कर कामबन्दी किये जाने के प्रकरण पर भेजा एनसीएल व बघेल प्रबंधन को नोटिस,।

*     एक माह पुर्व एनसीएल मे अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्य मे कार्यरत बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा कुल 62 मजदुरो की छंटनी व स्थानान्तरण की नोटिस जारी कर की गयी थी कामबन्दी।

:-       एनसीएल मे अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्य मे कार्यरत कम्पनी बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा विस्थापित मजदुरो को बढे वेतन दर का एरियर, बोनस, वार्षिक छुट्टियों के सापेक्ष देय लाभ व अन्य देयताओ के भुगतान किये जाने हेतु प्रदर्शन किये जाने के उपरांत प्रतिक्रिया स्वरुप 39 विस्थापित मजदुरो को छंटनी तथा 23 मजदुरो को स्थानान्तरण की नोटिस जारी करते हुये कामबन्दी कर दी गयी थी जिसके विरुद्ध मजदुरो द्वारा सहायक श्रम आयुक्त(केन्द्रीय), इलाहाबाद को पत्र भेजकर औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 के प्राविधानो का उल्लंघन बताते हुये नोटिस निरस्त कर काम बहाली किये जाने तथा कामबन्दी के दिवसो के सापेक्ष प्रतिकर का भुगतान किये जाने व उनके ऐरियर, बोनस, वार्षिक छुट्टियों के सापेक्ष देय लाभ का भुगतान करवाये जाने की मांग की थी जिसके क्रम मे सहायक श्रम आयुक्त(केन्द्रीय) ने एनसीएल ककरी व बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुये 19 सितम्बर को इलाहाबाद कार्यालय मे मजदुरो की समस्या के निदान हेतु आयोजित वार्ता मे उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया है तथा नोटिस मे कहा है कि उपस्थित न होने की दशा मे एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।


















मंगलवार, 6 अगस्त 2019

उर्जांचल मे उन्नाव की पीडित बेटी के न्याय हेतु कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

*        उर्जांचल मे उन्नाव की पीडित बेटी के न्याय हेतु कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

*        कांग्रेसियो ने बीना कालोनी मे हस्ताक्षर अभियान चला मांगा उन्नाव कांड की पीडित बेटी को न्याय और दोषी को फांसी दिये जाने की मांग को समर्थन।

:-       उर्जांचल मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उन्नाव मे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के गुंडागर्दी व शारीरिक शोषण से पीडित बेटी को न्याय दिलाये जाने हेतु बीना कालोनी मे हस्ताक्षर अभियान चला महिला-पुरूषो से समर्थन मांगा।हस्ताक्षर अभियान के उपरांत अभियान मे सम्मिलित होने पहुंचे विस्थापित नेता अंकुश दुबे ने कहा कि बलात्कार जैसी जघन्य घटना के लिये दोषी को फांसी से कम कोई सजा मंजुर नही तथा इस सरकार मे अपराधियों के हौसले बुलन्द है व लगातार आपराधिक घटनाओ मे वृध्दि हुई है व कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता दयासागर दुबे ने कहा कि पीडिता को हर हाल मे न्याय तथा सुरक्षा मिलनी चाहिये तथा सरकार बलात्कार के आरोपियों की सजा हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करे इस अवसर पर लक्ष्मीकांत दुबे, अजेन्द्र दुबे, नीरज दुबे, राकेश पनिका, ओमप्रकाश समेत दर्जनो कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजुद रहे।