मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय बना भ्रष्टाचार की चारागाह





* एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय बना भ्रष्टाचार की चारागाह।
* जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र व जिलाधिकारी, सोनभद्र भी निर्माण पुर्ण होने अथवा नही होने को लेकर संशय मे।
* जनपद से आदिवासी एकलव्य निकलने को सरकारी मशीनरी ही कर रही तबाह।
* एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय निर्माण मे अनियमितता व पठन-पाठन प्रारम्भ किये जाने को लेकर जिलाधिकारी से मिलेगा “एनएसयुआई प्रतिनिधि मण्डल”।
* जनपद-सोनभद्र मे एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय के निर्माण व पठन-पाठन को लेकर ईमानदार प्रयास करे सरकारी मशीनरी।
:-जनपद-सोनभद्र के आदिवासियो को शिक्षित करने व सस्ती तथा सुलभ शिक्षा कराने के उद्देश्य से वर्ष 2011 मे चोपन ब्लाक के पिपरखांड गांव मे शासनादेश संख्या- 75/26-ब.प्र-2011-4(154)/2005-TC, दिनांकः- 03.02.2011 एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय की नीव रखी गयी थी। उक्त विद्दालय मे पठन-पाठन का कार्य सत्र 2016 से प्रारम्भ होना था परन्तु सरकारी मशीनरी के लापरवाही के कारण से सम्भव से नही पाया। विद्दालय के सम्बन्ध मे दिनांकः-25 फरवरी 2016 को अधिशासी अभियन्ता, यूपीसिडको, सोनभद्र द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना मे बताया गया कि द्वितीय चरण के अवशेष कार्य पुनरीक्षित लागत रुपये 959.30 लाख शासन से प्राप्त होने के उपरांत अवशेष कार्य द्वितीय चरण का कार्य पुर्ण किया जायेगा व जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अपने पत्रांकः-35, दिनांकः-15.05.2017 मे निदेशालय जनजाति विकास लखनऊ को गठित समिति के माध्यम से निर्मित भवन का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया था व गठित समिती द्वारा निरिक्षण करने उपरांत भवन हस्तान्तरित कर सत्र प्रारम्भ कर दिये जाने हेतु बताया गया था। पुनः जिलाधिकारी को भेजे गये शिकायती पत्र के निस्तारण मे जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अपने पत्रांक दिनांकः-28.02.2018 मे अवगत् कराया गया कि द्वितीय चरण के अवशेष कार्य हेतु 2202.96 लाख की मांग की गई है जो अप्राप्त है व सचिव अनुसूचित जनजाति एवं जाति आयोग, उ.प्र को की गयी शिकायत के निस्तारण मे जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अपने पत्रांक दिनांकः-20.04.2018 मे बताया गया है कि एक डारमेटरी का कार्य अवशेष है जिसके लिये 401.09 लाख की मांग की गयी है जो अप्राप्त है ।
:- उपरोक्त जानकारी जो शिकायतो के निस्तारण मे प्राप्त पत्रांको व सूचना के अधिकार अधिनिय-2005 के तहत् से प्राप्त हुई है को देखा जाये तो स्पष्ट है कि जनपद-सोनभद्र का एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय भ्रष्टाचार की चारागाह  बन चुका है व जिलाधिकारी,सोनभद्र व जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र स्वयं इस बात को लेकर स्पष्ट नही है कि विद्दालय कब तक पुर्ण हो सकेगा व किस सत्र से पठन-पाठन का कार्य सूचारु हो सकेगा जो कि सोनभद्र के लिये दुर्भाग्यपुर्ण है व सरकारी मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है। जनपद-सोनभद्र के चोपन ब्लाक के पिपरखांड गांव मे एकलव्य माडल आवासीय विद्दालय के आठ वर्षो से लगातार हो रहे निर्माण के उपरांत भी निर्माण कार्य पुर्ण न होने, निर्धारित शैक्षणिक सत्र के उपरात भी विद्दालय मे पठन-पाठन प्रारम्भ न किये जाने को लेकर एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे कि अगुवाई मे एनसयुआई प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलेगा और विद्दालय से सम्बन्धित समस्त तथ्य रखते हुये सत्र 2018 मे पठन-पाठन प्रारम्भ किये जाने की मांग करेगा।




शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

उर्जांचल के कांग्रेसियो ने ककरी चौराहे पर फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला,सडक पर घण्टो बैठ की नारेबाजी

*उर्जांचल के कांग्रेसियो ने ककरी चौराहे पर फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला,सडक पर घण्टो बैठ की नारेबाजी।
*महिलाओ के साथ बढते घटनाओ के विरोध मे उर्जांचल के कांग्रेसियो ने फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला व योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के लगाये नारे।।
*उर्जांचल के कांग्रेसियो ने योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के नारे लगाते हुये फुंका योगी-मोदी का पुतला व घण्टो सडक पर बैठ कर जताया विरोध।
:-देशभर मे लगातार बढ रहे महिला अत्याचारो व कठुआ मे एक अबोध बालिका के साथ बलात्कारियो व पुलिस कर्मियो द्वारा बलात्कार किये जाने व उन्नाव मे बलात्कार के आरोपी बीजेपी विधायक को उ.प्र व भाजपा सरकार द्वारा संरक्षण दिये जाने तथा पिडिता के पिता की पुलिस कस्टडी मे संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के विरोध मे  आज शाम 4 बजे ककरी चौराहे पर उर्जांचल के कांग्रेसियो ने योगी व मोदी का सामुहिक पुतला फुंका तथा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बैठकर घण्टो योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के लगाये नारे।
:- पुतला फुंकने के दौरान एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे ने कहा कि आज भारत व उत्तर प्रदेश मे महिला सुरक्षा एक कोरा स्वप्न रह गया है तथा बहन-बेटिया घर से निकलने मे भय महसूस कर रही है जो भाजपा सरकार व मोदी-योगी की नाकामी को दर्शाता है है, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पनिका,पुर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, युवक कांग्रेस विधान सभा महासचिव अनुप शाह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार व लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार मे बलात्कारियो को सरंक्षण दिया जा रहा है व पिडिता के परिजनो को ही हिरासत मे लिया गया जो भ्रष्ट कानुन व्यवस्था को भी उजागर करता है साथ ही साथ प्रदर्शन के दौरान सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक स्वर मे बलात्कारियो पर कठोर कार्यवाही की मांग की, प्रदर्शन व पुतला फुंकने के दरम्यान प्रिंस शर्मा, मुकेश पाण्डेय, आदिवासी नेता हरिनाथ खरवार के साथ अनुज, रिंकु,अफसर, गुल्लु, गोविन्दा, विवेक जायसवाल आदि दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे ।



















शनिवार, 7 अप्रैल 2018

भाठ क्षेत्र को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत

••भाठ क्षेत्र को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत, कुलडोमरी मे 4426.94 लाख से निर्मित होगी पाईप लाईन आधारित पेयजल व्यवस्था।
• काला पानी कहे जाने वाले भाठ क्षेत्र के कुलडोमरी मे कालोनी समान होगी पेयजल आपुर्ति व्यवस्था।
• अधिशासी अभियन्ता द्वारा पाईप लाईन आधारित पेयजल व्यवस्था निर्मित किये जाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत् भेजा जा चुका है प्रस्ताव जिसे संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग, अ-5, लखनऊ के समक्ष भी किया जा चुका है प्रस्तुत।
• कांग्रेस व विस्थापित नेता व भाठ क्षेत्र के विकास के लिये लगातार संघर्ष करने वाले पंकज मिश्रा ने प्रेषित की शुभकामनाएं।।
• एनएसयुआई जिलामहासचिव अंकुश दुबे द्वारा कुलडोमरी के पेयजल वितरण व्यवस्था के बाबत् शिकायत की गयी थी जिसका निस्तारण अधिशासी अभियन्ता,निर्माण खण्ड, जल निगम-सोनभद्र (उ.प्र) द्वारा किया गया था कि उक्त ग्रामो मे सफेर्स सोर्स आधारित पेयजल व्यवस्था निर्मित किये जाने हेतु योजनाओ के विरचन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है पुनः अधिशासी अभियन्ता,निर्माण खण्ड, जल निगम-सोनभद्र द्वारा लगाई गयी निस्तारण आख्या के रिपोर्ट को आधार बनाकर पेयजल वितरण व्यवस्था हेतु शिकायतकर्ता अंकुश कुमार दुबे द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत् मांगी गयी सूचना मे उपलब्ध कराया गया है कि कुलडोमरी मे 4426.94 लाख रुपये के मद से पाईप लाईन आधारित पेयजल व्यवस्था निर्मित होगी जिसके निर्माण हेतु धनराशि का आंकलन कर प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है व उक्त प्रस्ताव संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग, अ-5, लखनऊ के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है उक्त योजना के निर्मित होने से काला पानी कहे जाने वाले भाठ क्षेत्र के बडे हिस्से मे पेयजल कि किल्लत खत्म होगी। जिसके लिये सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि औडी शक्ति आनन्द कनौजिया , हरिनाथ खरवार, लक्ष्मीकांत, सतेन्द्र, सुरेन्द्र आदि ने धन्यवाद प्रेषित किया है।