••भाठ क्षेत्र को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत, कुलडोमरी
मे 4426.94 लाख से निर्मित होगी पाईप लाईन आधारित पेयजल
व्यवस्था।
• काला पानी कहे जाने वाले भाठ क्षेत्र के कुलडोमरी मे
कालोनी समान होगी पेयजल आपुर्ति व्यवस्था।
• अधिशासी अभियन्ता द्वारा पाईप लाईन आधारित पेयजल
व्यवस्था निर्मित किये जाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत् भेजा जा
चुका है प्रस्ताव जिसे संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन,
ग्राम्य विकास विभाग, अ-5, लखनऊ के समक्ष भी किया जा चुका है प्रस्तुत।
• कांग्रेस व विस्थापित नेता व भाठ क्षेत्र के विकास
के लिये लगातार संघर्ष करने वाले पंकज मिश्रा ने प्रेषित की शुभकामनाएं।।
• एनएसयुआई जिलामहासचिव अंकुश दुबे द्वारा कुलडोमरी के
पेयजल वितरण व्यवस्था के बाबत् शिकायत की गयी थी जिसका निस्तारण अधिशासी अभियन्ता,निर्माण खण्ड, जल निगम-सोनभद्र (उ.प्र) द्वारा किया
गया था कि उक्त ग्रामो मे सफेर्स सोर्स आधारित पेयजल व्यवस्था निर्मित किये जाने
हेतु योजनाओ के विरचन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है पुनः अधिशासी अभियन्ता,निर्माण खण्ड, जल निगम-सोनभद्र द्वारा लगाई गयी
निस्तारण आख्या के रिपोर्ट को आधार बनाकर पेयजल वितरण व्यवस्था हेतु शिकायतकर्ता
अंकुश कुमार दुबे द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के
तहत् मांगी गयी सूचना मे उपलब्ध कराया गया है कि कुलडोमरी मे 4426.94 लाख रुपये के मद से पाईप लाईन आधारित पेयजल व्यवस्था निर्मित होगी जिसके
निर्माण हेतु धनराशि का आंकलन कर प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है व उक्त
प्रस्ताव संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग, अ-5, लखनऊ
के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है उक्त योजना के निर्मित होने से काला पानी
कहे जाने वाले भाठ क्षेत्र के बडे हिस्से मे पेयजल कि किल्लत खत्म होगी। जिसके
लिये सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि औडी शक्ति आनन्द कनौजिया ,
हरिनाथ खरवार, लक्ष्मीकांत, सतेन्द्र, सुरेन्द्र आदि ने धन्यवाद प्रेषित किया
है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें