शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

उर्जांचल के कांग्रेसियो ने ककरी चौराहे पर फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला,सडक पर घण्टो बैठ की नारेबाजी

*उर्जांचल के कांग्रेसियो ने ककरी चौराहे पर फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला,सडक पर घण्टो बैठ की नारेबाजी।
*महिलाओ के साथ बढते घटनाओ के विरोध मे उर्जांचल के कांग्रेसियो ने फुका योगी-मोदी का सामुहिक पुतला व योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के लगाये नारे।।
*उर्जांचल के कांग्रेसियो ने योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के नारे लगाते हुये फुंका योगी-मोदी का पुतला व घण्टो सडक पर बैठ कर जताया विरोध।
:-देशभर मे लगातार बढ रहे महिला अत्याचारो व कठुआ मे एक अबोध बालिका के साथ बलात्कारियो व पुलिस कर्मियो द्वारा बलात्कार किये जाने व उन्नाव मे बलात्कार के आरोपी बीजेपी विधायक को उ.प्र व भाजपा सरकार द्वारा संरक्षण दिये जाने तथा पिडिता के पिता की पुलिस कस्टडी मे संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के विरोध मे  आज शाम 4 बजे ककरी चौराहे पर उर्जांचल के कांग्रेसियो ने योगी व मोदी का सामुहिक पुतला फुंका तथा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बैठकर घण्टो योगी-मोदी शर्म करो बलात्कारियो का संरक्षण बन्द करो के लगाये नारे।
:- पुतला फुंकने के दौरान एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे ने कहा कि आज भारत व उत्तर प्रदेश मे महिला सुरक्षा एक कोरा स्वप्न रह गया है तथा बहन-बेटिया घर से निकलने मे भय महसूस कर रही है जो भाजपा सरकार व मोदी-योगी की नाकामी को दर्शाता है है, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पनिका,पुर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, युवक कांग्रेस विधान सभा महासचिव अनुप शाह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार व लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार मे बलात्कारियो को सरंक्षण दिया जा रहा है व पिडिता के परिजनो को ही हिरासत मे लिया गया जो भ्रष्ट कानुन व्यवस्था को भी उजागर करता है साथ ही साथ प्रदर्शन के दौरान सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक स्वर मे बलात्कारियो पर कठोर कार्यवाही की मांग की, प्रदर्शन व पुतला फुंकने के दरम्यान प्रिंस शर्मा, मुकेश पाण्डेय, आदिवासी नेता हरिनाथ खरवार के साथ अनुज, रिंकु,अफसर, गुल्लु, गोविन्दा, विवेक जायसवाल आदि दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे ।



















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें