* अनपरा नगर पंचायत से
परतलिया व नकटी को पृथक किये जाने तथा डिबुलगंज को जोडे जाने हेतु शासन ने डीएम से
मांगी आख्या।
* एनएसयुआई जिला महासचिव
अंकुश दुबे द्वारा अनपरा नगर पंचायत मे जनशून्य परतलिया व नकटी को सम्मिलित किये
जाने पर आपत्ति तथा ग्राम पंचायतः-कुलडोमरी के वार्ड संख्याः-12 से 15(डिबुलगंज)
को सम्मिलित किये जाने का भेजा गया था सुझाव।
:- अनपरा नगर
पंचायत बनाये जाने हेतु नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा दिनांकः-28 जून, 2018 को
अधिसूचना जारी कर आपत्ति व सुझाव मांगे गये थे जिसके क्रम मे एनएसयुआई जिला
महासचिव अंकुश दुबे द्वारा नगर पंचायत अनपरा मे जनशून्य व आबादी रहित
ग्रामः-परतलिया व नकटी को सम्मिलित किये जाने पर आपत्ति तथा ग्रामः-कुलडोमरी के वार्ड
संख्याः-12 से 15(डिबुलगंज) को सम्मिलित किये जाने का सुझाव भेजा गया था जिसके
क्रम मे अनु सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी, सोनभद्र से आख्या मांगी
गयी है। अंकुश दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी, सोनभद्र द्वारा अनपरा नगर पंचायत
बनाये जाने हेतु दुबे के आपत्ति व सुझाव के बाबत् शासन को आख्या प्रेषित किये जाने
तथा शासन द्वारा आपत्ति व सुझाव का निस्तारण किये जाने उपरांत अनपरा नगर पंचायत
बनाये जाने हेतु अन्तिम अधिसूचना जारी की जायेगी जिसके उपरांत नगर पंचायत अनपरा
आस्तित्व मे आ जायेगी।






