शनिवार, 30 जुलाई 2022

शक्तिनगर-सिंगरौली से वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के पुर्नसंचालन पर जताया हर्ष।

 











·       त्रिवेणी एक्सप्रेस का भी हो पुर्नसंचालन।

 

:-   शक्तिनगर व सिंगरौली रेलवे स्टेशन से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के लगभग दो वर्ष तक बन्द रहने के उपरांत पुर्नसंचालन का निर्णय संशोधित सारिणी के अनुसार लिये जाने पर लम्बे समय से इंटरसिटी एक्सप्रेस व त्रिवेणी एक्सप्रेस के पुर्नसंचालन की मांग कर रहे एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव अंकुश दुबे ने हर्ष जताया है तथा रेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही साथ उन्होंने रेल मंत्री से त्रिवेणी एक्सप्रेस का पुर्नसंचालन भी प्रारम्भ किये जाने की मांग की है। संशोधित सारिणी के अनुसार सप्ताह के प्रथम चार दिन सिंगरौली से व अन्तिम के तीन दिन शक्तिनगर रेलवे स्टेशन से वाराणसी जायेगी।

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

कृष्णशिला रेलवे साईडिंग पर कोयला भण्डारण व परिवहन को लेकर हुई कार्यवाही।

 




कृष्णशिला रेलवे साईडिंग(बांसी के टोला एसआरटी) के समीप अनाधिकृत तरीके से बगैर भण्डारण लाईसेंस के कोयला भण्डारण किये जाने, अनाधिकृत तरीके से वृक्षो का पातन किये जाने, भयावह व अमानवीय प्रदुषण को लेकर ग्रामीणो के आग्रह पर मेरे द्वारा जिलाधिकारी-सोनभद्र समेत खान अधिकारी-सोनभद्र, आर.ओ(युपीपीसीबी) व डीएफओ रेनुकुट वन प्रभाग को शिकायत की गयी थी जिसके क्रम मे कल सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही के सम्बन्ध मे न्युज कटिंग्स व मेरा पत्र संलग्न है।

रविवार, 17 जुलाई 2022

पत्रकारो पर गोलीबारी जनपद मे अपराध राज का प्रमाण-अंकुश दुबे

 






जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में बृहस्पतिवार की रात को सरेबाजार एक होटल पर बैठे पत्रकार श्याम सुंदर पांडेय और विजयशंकर पांडेय को बाइक सवार नकाबपोशों द्वारा गोली मारे जाने के प्रकरण पर एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव ने रोष जताया है व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी भेजा है। उन्होने कहा है कि इस घटना ने मुख्यमंत्री के सुबे के अपराध व अपराधी मुक्त दावो की पोल खोल कर रख दी है तथा सुबे समेत जनपद मे अपराधी बेखौफ है तथा उन पर पुलिस नकेल कसने मे विफल रही है यह बात सिध्द हुई है। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र मे उन्होने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा है कि जनपद मे निरीहो पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट आदि निरोधात्मक कार्यवाही कर पुलिस महकमा अपराध नियंत्रण का कोरम पुरा कर रहा है जबकि बडे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थाने-चौकियो मे बैठे नजर आते है तथा पुलिस उन पर कार्यवाही करने के बजाए उनकी मेहमाननवाजी करने मे व्यस्त है। उन्होने थानावार गम्भीर अपराधो मे चिन्हित अपराधियो की गतिविधियो की निगरानी व उनके विरुध्द निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के साथ-साथ पत्रकारो की सुरक्षा हेतु विशेष कानुन बनाये जाने की मांग की है।

सोमवार, 11 जुलाई 2022

पुर्व सांसद रामप्यारे पनिका के नाम पर नगर पंचायत अनपरा के वार्ड 6(औडी) के नामकरण की मांग।

 ·       नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या 6 का नामकरण पुर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिका के नाम पर किये जाने की मांग।

 

 

:-       नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा नवसृजित नगर पंचायत अनपरा मे वार्डो के परिसीमन हेतु वार्ड संख्या, वार्ड का नाम व वार्ड मे सम्मिलित क्षेत्र का विवरण जारी कर आमजन से वार्डो के प्रस्तावित परिसीमन व नामकरण पर आपत्ति एवं सुझाव मांगे गये है। सामाजिक कार्यकर्ता व एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे ने प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग-1 समेत आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, जिलाधिकारी-सोनभद्र एवं प्रशासक तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा को पत्र प्रेषित कर अनपरा नगर पंचायत के प्रस्तावित वार्ड संख्या 6 का नामकरण स्व. राम प्यारे पनिका के नाम पर किये जाने की मांग की है।

 

अंकुश ने अपने पत्र मे बताया है कि सोनभद्र के पुर्व सांसद, विधायक, संसदीय सचिव स्व. रामप्यारे पनिका का मकान नगर पंचायत अनपरा मे सम्मिलित क्षेत्र औडी मे अवस्थित है तथा वर्तमान मे उक्त क्षेत्र जहां स्व. पनिका का मकान अवस्थित है को वार्ड संख्या 6 के रुप मे परिसीमित किया गया है व रामप्यारे पनिका का अनपरा समेत पुरे सोनभद्र मे समस्त सामाजिक, राजनीतिक संगठन के लोग अत्यधिक आदर व सम्मान करते है तथा स्व. पनिका अनपरा परिक्षेत्र के लोगो को अपने परिवार की तरह मानते थे इन्ही कारणो से आमजन की प्रबल इच्छा है कि प्रस्तावित वार्ड संख्या 6 का नामकरण स्व. रामप्यारे पनिका जी के नाम पर किया जाये ताकि अनपरा क्षेत्र के नागरिको की भावना व पुर्व सांसद तथा दलित-आदिवासी समुदाय के नेता का सम्मान हो सके।