· नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या 6 का नामकरण पुर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिका के नाम पर किये जाने की मांग।
:- नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा नवसृजित नगर पंचायत अनपरा मे वार्डो के परिसीमन
हेतु वार्ड संख्या, वार्ड का नाम व वार्ड मे सम्मिलित क्षेत्र का विवरण जारी कर
आमजन से वार्डो के प्रस्तावित परिसीमन व नामकरण पर आपत्ति एवं सुझाव मांगे गये है।
सामाजिक कार्यकर्ता व एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे ने प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग-1
समेत आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, जिलाधिकारी-सोनभद्र एवं प्रशासक तथा अधिशासी
अधिकारी नगर पंचायत अनपरा को पत्र प्रेषित कर अनपरा नगर पंचायत के प्रस्तावित
वार्ड संख्या 6 का नामकरण स्व. राम प्यारे पनिका के नाम पर किये जाने की मांग की
है।
अंकुश ने अपने पत्र मे
बताया है कि सोनभद्र के पुर्व सांसद, विधायक, संसदीय सचिव स्व. रामप्यारे पनिका का
मकान नगर पंचायत अनपरा मे सम्मिलित क्षेत्र औडी मे अवस्थित है तथा वर्तमान मे उक्त
क्षेत्र जहां स्व. पनिका का मकान अवस्थित है को वार्ड संख्या 6 के रुप मे परिसीमित
किया गया है व रामप्यारे पनिका का अनपरा समेत पुरे सोनभद्र मे समस्त सामाजिक,
राजनीतिक संगठन के लोग अत्यधिक आदर व सम्मान करते है तथा स्व. पनिका अनपरा
परिक्षेत्र के लोगो को अपने परिवार की तरह मानते थे इन्ही कारणो से आमजन की प्रबल
इच्छा है कि प्रस्तावित वार्ड संख्या 6 का नामकरण स्व. रामप्यारे पनिका जी के नाम
पर किया जाये ताकि अनपरा क्षेत्र के नागरिको की भावना व पुर्व सांसद तथा
दलित-आदिवासी समुदाय के नेता का सम्मान हो सके।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें