शुक्रवार, 3 जून 2022

नही चली त्रिवेणी तो होगा रेल रोको आन्दोलन।

 





कोविड काल से शक्तिनगर स्टेशन से बन्द की गयी त्रिवेणी एक्सप्रेस का पुर्नसंचालन प्रारम्भ किये जाने की मांग को लेकर एनएसयुआई के अंकुश दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चैयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र प्रेषित किया है। अपने पत्र मे उन्होने बताया है कि उर्जांचल के नागरिको के मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ तक रेल मार्ग से आवागमन कि एकमात्र सूविधा शक्तिनगर से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस थी जिसे स्थगित कर दिया गया है व स्थिति सामान्य होने के उपरान्त भी अभी तक उसका पुर्नसंचालन प्रारम्भ नही किया गया है जिससे नागरिको मे रोष है और 45 दिवस के अन्दर अगर रेल का संचालन आरम्भ नही किया गया तो अनपरा रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आन्दोलन की चेतावनी दी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें