शनिवार, 30 दिसंबर 2017

श्रमिकों की समस्याये और आन्दोलन

रेनुसागर पावर डिविजन के अस्थाई 115 श्रमिकों के अवैध निष्कासन, पीएफ भुगतान न होने, इ.एस.सी.आई कटौती के उपरांत भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने व अन्य समस्याओं को लेकर श्रमिकों का धरना।





बुधवार, 27 दिसंबर 2017

एनजीटी के शुध्द पेयजल आपुर्ति करने वाले आदेशो पर मात्र और मात्र अफसरशाही की कागजी खानापुर्ति।

¶ एनजीटी के शुध्द पेयजल आपुर्ति करने वाले आदेश मात्र और मात्र कागजी खानापुर्ति।
¶ ग्राम पंचायतो मे आर.ओ संयंत्र से शुध्द पेयजल आपुर्ति का मात्र दिखावा, नही हो पाती नाममात्र के लगाये गये आर.ओ संयंत्र से सम्पुर्ण आबादी को शुध्द पेयजल आपुर्ति।
¶ सोनभद्र मे क्रिटिकली पाल्युटेड कलस्टर के रुप मे चिन्हित कलस्टर ककरी व रेणुसागर (ग्राम पंचायत ककरी व गरबन्धा) बाट जोह रहा शुध्द पेयजल, आर.ओ संयंत्र की।
¶ वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 15 मार्च 2010 को क्रिटकली पाल्युटेड एरिया मे चिन्हित है कलस्टर ककरी व रेणुसागर(ग्राम पंचायत ककरी व गरबन्धा) ।
¶ पाईप लाईन से आच्छादित दिखाकर नही लगाये गये है आर.ओ संयंत्र या तो नाम मात्र के लगाये गये है आर.ओ संयंत्र।

:- उ.प्र प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड व जिला प्रशासन सोनभद्र के प्रदुषण पर लाख गम्भीरता प्रकट करने का दावा करता हो परन्तु वास्तविकता यही समझी जा सकती है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 15 मार्च 2010 को क्रिटिकल पाल्युटेड एरिया मे चिन्हित ग्राम पंचायत ककरी (ककरी कलस्टर) जो एनसीएल के कोयला खदान के समीप है व कोयला खनन तथा परिवहन से गम्भीर प्रदुषण की जद मे है वहां आज तक नही लग पाया है शुध्द पेयजल आपुर्ति हेतु आर.ओ संयंत्र। एनजीटी के आदेश दिनांक 13.05.2014 मे ही क्रिटिकली पाल्युटेड कलस्टर्स मे चिन्हित ग्राम पंचायतो मे शुध्द पेयजल आपुर्ति हेतु आर.ओ संयंत्र लगाना सुनिश्चित किया गया था परन्तु इस आदेश की कागजी खनापुर्ति कुछ इस कदर की गयी की कलस्टर के अर्न्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो की बात तो छोड ही दिजीये जो ग्राम पंचायत ककरी स्वयं गम्भीर प्रदुषण प्रभावित कलस्टर के रुप मे चिन्हित है वहा ही जिला प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीयो द्वारा पाईप लाईन से पेयजल आपुर्ति दर्शाते हुये आर.ओ संयंत्र नही लगाया गया ध्यान हो की केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दाखिल शपथ पत्रो मे स्वयं कबुल किया गया है कि ककरी कलस्टर मे भुगर्भ पेयजल फ्लोराईड युक्त है तथा पीने योग्य नही है वही ग्राम पंचायत ककरी मे लोग हैण्डपम्प का पानी पीने को मजबुर है वही ग्यात हो की ग्राम पंचायत परासी मे लगभग 30,000 की आबादी को शुध्द पेयजल आपुर्ति हेतु मात्र एक आर.ओ संयंत्र लगाया गया है जो शायद शुध्द पेयजल आपुर्ति हेतु आर.ओ संयंत्र की हकीकत बयां करता है ।
:- एनएसयुआई महासचिव अंकुश कुमार दुबे ने बताया की ग्राम पंचायत ककरी व गरबन्धा को पाईप लाईन से आच्छादित दिखाया गया है जबकि उक्त ग्राम पंचायतो के ग्रामीण आज भी हैण्डपम्प का पेयजल पीने को मजबुर है व अंकुश दुबे द्वारा ककरी व गरबन्धा मे आर.ओ संयंत्र स्थापित करने व जिन गांवो मे नाम मात्र के आर.ओ संयंत्र स्थापित है अनपरा, औडी, परासी, बांसी वहां सम्पुर्ण आबादी के अनुपात मे शुध्द पेयजल आपुर्ति हेतु आर.ओ संयंत्र स्थापित किये जाने हेतु व नवीन आदेश के संर्दर्भ मे जिलाधिकारी सोनभद्र  का ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाबत् एक पत्र भी लिखा है कि ग्राम पंचायत परासी, अनपरा, औडी मे निवासरत आबादी के मांग के अनुसार तथा ककरी व गरबन्धा मे आर.ओ संयंत्र स्थापित किये जाये ताकि हरित अधिकरण के आदेश का अनुपालन हो सके व शुध्द पेयजल आपुर्ति सुनिश्चित हो सके वर्णित हो की एनजीटी के आदेश दिनांक 06.12.2017 के बिन्दु क्रमांक 6 मे भी वर्णित है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के आबादी के अनुपात ओर जनसंख्या के मांग के अनुसार आर.ओ संयंत्र स्थापित किये जाने के आदेश है ।