·
औडी मोड से हाथीनाला तक राष्ट्रीय राजमार्ग
के निर्माण की उठी मांग।
·
एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे ने केन्द्रीय
मंत्री,
सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी समेत चैयरमैन,
एनएचएआई व जिलाधिकारी(सोनभद्र) को भेजा पत्र।
:- जनपद के औडी मोड से हाथीनाला तक स्थित सडक जो जर्जर व गड्ढो मे तब्दील हो चुकी है तथा जिस पर आवागमन चुनौती के समान है को फोर लेन/छः लेन मे परिवर्तित कर निर्माण कराये जाने हेतु एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे ने केन्द्रीय मंत्री, सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी समेत चैयरमैन, एनएचएआई व जिलाधिकारी(सोनभद्र) को पत्र भेजा है। अंकुश दुबे ने अपने पत्र मे बताया है कि औडी मोड से हाथीनाला तक की सडक जर्जर व गड्ढो मे तब्दील हो गयी है जिससे बरसात के मौसम मे अत्यधिक जलजमाव हो रहा है जिस पर वाहन आवागमन के दरम्यान जलमग्न होने की स्थिति मे होते है व अन्य मौसमो मे इस सडक पर उडने वाली धुल से आवागमन दुभर है तथा इस सडक की जर्जर स्थिति के कारण होने वाली दुर्घटनाओ मे लोग असामायिक मृत्यु व विकलांगता के शिकार हो रहे है साथ ही साथ उन्होने यह भी बताया है कि इस सडक के निर्माण हेतु एनजीटी द्वारा ओ.ए. संख्याः-164/2018 मे सेवानिवृत्त न्यायमुर्ति राजेश कुमार की अध्यक्षता मे गठित ओवर साईट कमेटी ने जिलाधिकारी-सोनभद्र को एनएचआई व सडक परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय से सम्पर्क स्थापित कर सडक निर्माण हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया था परन्तु एक वर्ष बीतने वाले है और कोई कार्यवाही नही की गयी है।










