दिनांकः- 12 अगस्त, 2022
सेवा मे ,
श्री
सुबोध कुमार जायसवाल जी
Director, Central bureau of investigation, New Delhi
विषयः- उत्तर प्रदेश के जनपदः-सोनभद्र मे स्थित पुर्व मध्य रेलवे
की कृष्णशिला रेलवे साईडिंग के समीप ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे नार्दर्न
कोलफिल्डस लिमिटेड सिंगरौली की ककरी कोयला खदान परियोजना के नाम दर्ज 32 बिगहा भूमि पर
बगैर अनुमति व भण्डारण लाईसेंस के अरबो के मुल्य के लगभग 1 मिलियन टन चोरी के कोयले
के अनाधिकृत/अवैध
भण्डारण को अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)-सोनभद्र द्वारा गठित समिति द्वारा दिनांकः-22
जूलाई, 2022 द्वारा जब्त/सीज किये जाने के उपरान्त अवैध भण्डारण के दोषियो की
अभी तक पुष्टि नही होने व ना ही दोषियो के विरुध्द किसी प्रकार की एफआईआर पंजीकृत
किये जाने तथा अवैध रुप से भण्डारित कोयले को सीज/जब्त किये जाने के उपरान्त जिला
प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो के सहयोग से कोयला माफियाओ द्वारा
रात मे चोरी-छिपे बगैर अनुमति के अनवरत् सीज/जब्त कोयले का उठान किये जाने तथा बगैर
अनुमति के सीज/जब्त कोयले का उठान करने वाले लोगो व मालवाहको के पकडे जाने के उपरान्त भी थाना-शक्तिनगर(सोनभद्र)
की पुलिस द्वारा उनके विरुध्द कोई कार्यवाही किये बगैर छोडे जाने के पुरे प्रकरण
की जांच कर चोरी के कोयले के अवैध भण्डारण के दोषियो के अपराधियो व जिला
प्रशासन द्वारा सीज/जब्त कोयले का चोरी-छिपे उठान कराने वाले लोगो तथा इस चोरी के कोयले का अवैध
भण्डारण कर प्राईवेट मण्डियो मे बेचे जाने के खेल मे कोयला माफियाओ के साथ संलिप्त
नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड सिंगरौली के अधिकारियो समेत जिला प्रशासन व पुलिस
विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो के विरुध्द प्राथमिकी दर्ज कराये जाने बाबत्।
महोदय,
उत्तर प्रदेश के
जनपदः-सोनभद्र मे स्थित पुर्व मध्य रेलवे की कृष्णशिला रेलवे साईडिंग के समीप
ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड सिंगरौली की ककरी
कोयला खदान परियोजना के नाम राजस्व अभिलेखो मे दर्ज भूमि पर वर्ष 2018 से चोरी के कोयले
का भण्डारण किया जा रहा था जिसके लिये कोयला भण्डारणकर्ताओ द्वारा किसी प्रकार की
अनुमति भूमि स्वामी नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड ककरी अथवा जनपद-सोनभद्र के खनिज
विभाग से नही ली गयी अर्थात बगैर भण्डारण लाईसेंस के अनाधिकृत रुप से चोरी के कोयले
का भण्डारण किया जा रहा था तथा जिसे वहां से प्राईवेट मण्डियो मे बेचा जाता था
जिसके विरुध्द अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांकः-24 मई, 2022 को जिलाधिकारी-सोनभद्र
समेत उपजिलाधिकारी-दुध्दी, खान अधिकारी-सोनभद्र, क्षेत्रीय प्रदुषण नियंत्रण
अधिकारी(युपीपीसीबी, सोनभद्र) व प्रभागीय वनाधिकारी(रेणुकुट वन प्रभाग-सोनभद्र) को
ग्रामः-बांसी मे कोयले के अवैध भण्डारण व उससे जनित प्रदुषण की शिकायत प्रेषित की
गयी थी जो संलग्नकः-1 मे संलग्न है। दिनांकः-22 जूलाई, 2022 को अपर
जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), सोनभद्र द्वारा समिति गठित कर उत्तर प्रदेश के
जनपदः-सोनभद्र मे स्थित पुर्व मध्य रेलवे की कृष्णशिला रेलवे साईडिंग के समीप
ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड सिंगरौली की ककरी
कोयला खदान परियोजना के नाम दर्ज भूमि पर बगैर अनुमति व भण्डारण लाईसेंस के कोयले के अनाधिकृत/अवैध भण्डारण की जांच की गयी तथा
समिति ने पाया कि ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे एन.सी.एल ककरी के नाम दर्ज
32 बिगहा भूमि पर लगभग 1 मिलियन टन कोयला अनाधिकृत रुप से बगैर भण्डारण लाईसेंस के
भण्डारित है जिसकी जानकारी महाप्रबंधक(एनसीएल ककरी) को नही है तथा उनके संज्ञान मे
यह नही है कि उक्त भण्डारित कोयला किसका है और किस प्रयोजन से भण्डारित है
जिसकी पुष्टि अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)-सोनभद्र
द्वारा नान अटेनमेन्ट सिटी अनपरा मे वायु प्रदुषण नियंत्रण हेतु बनाई गयी
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विचार किये जाने हेतु दिनांकः-14.07.2022
को स्थान कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र मे सम्पन्न हुई बैठक के उपरान्त पत्रांकः-G002063/NCAP/समीक्षा बैठक/2022 दिनांकः-05 अगस्त, 2022 मे
जारी कार्यवृत्त के बिन्दु क्रमांकः-7 से भी होती
है जो संलग्नकः-2 मे संलग्न है तथा
जिससे पुष्टि होती है कि कोयला वैध रुप से कोयला खदान से नही आया था अर्थात कोयला चोरी
का था जिसे अवैध रुप से भण्डारण कर प्राईवेट मण्डियो मे बेचा जाता था तथा यदि
भण्डारण लाईसेंस लिया जाता तो कोयले के वैध खरीदी के कागजात सम्बन्धितो के समक्ष
प्रस्तुत करने होते तथा कोयले के वैध खरीदी के कागजात अवैध कोयला भण्डारणकर्ताओ के
पास उपलब्ध नही थे जिसका मुख्य कारण कोयले का चोरी का होना था। जांच के उपरान्त समिति द्वारा यह
निर्णय लिया गया कि लगभग 1 मिलियन टन अवैध रुप से भण्डारित कोयले को सीज/जब्त करते हुये प्रभारी निरीक्षक, थाना-शक्तिनगर की सुपुर्दगी मे दिया
जाये तथा प्रभारी निरीक्षक(थाना-शक्तिनगर) यह सुनिश्चित करेंगे कि बगैर अनुमति के
भण्डारित कोयले का का विक्रय, उठान व परिवहन तथा भण्डारण न होने पाये तथा इस आशय
कि एक सार्वजनिक सूचना प्रदर्शित की जाये की भण्डारित कोयला के सम्बन्ध मे एनसीएल
व उनकी सहयोगी परियोजनाए/अन्य कोई फर्म वांछित अभिलेख के साथ जिला स्तरीय प्रदुषण समिति के समक्ष
उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकती है व सार्वजनिक सूचना के प्रसारण के एक सप्ताह के
बाद यदि भण्डारण के सम्बन्ध मे कोई दावा प्राप्त नही होता है जिला स्तरीय प्रदुषण
समिति एनसीएल व उसकी सहयोगी परियोजनाओ के साथ भण्डारित कोयले के मूल्य का आंकलन
करते हुये निलामी की कार्यवाही कराकर पर्यावरणीय क्षतिपुर्ति करायेगी जिसके
सम्बन्ध मे जिला प्रशासन का प्रेस नोट संलग्नकः-3 मे संलग्न है। अर्थात
जिसके उपरान्त उपरोक्त भण्डारित कोयले का उठान व अभिवहन पुर्णतया प्रतिबन्धित था
तथा सार्वजनिक सूचना प्रसारित होने के एक सप्ताह उपरान्त व अभी तक किसी भी संस्थान
द्वारा भण्डारित कोयले के सम्बन्ध मे अपना दावा प्रस्तुत नही किया गया है ऐसी
स्थिति मे अब उक्त कोयला सरकारी सम्पत्ति है व अब उक्त अवैध रुप से भण्डारित कोयले
की निलामी किया जाना प्रस्तावित है तथा इसी बीच मामले को ठण्डा होते देख
दिनांकः-08 अगस्त, 2022 की रात से ही जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित
अधिकारियो की निजी लाभ अर्जित कर दिये गये मौन सहमति व संरक्षण मे कोयला माफियाओ
द्वारा बगैर किसी प्रकार की अनुमति के सीज/जब्त किये गये 1 मिलियन टन कोयले
मे से कोयले का चोरी से उठान कर अन्य जगह अभिवहन किया जाने लगा जो बदस्तुर जारी है
व अब तक लगभग हजारो टन कोयले का चोरी से उठान हो चुका है जिसकी पुष्टि दिनांकः-10 अगस्त,
2021 को दैनिक अखबार हिन्दुस्तान मे प्रकाशित खबर से होती है जो संलग्नकः-4 मे
संलग्न है जिसके उपरान्त स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की खराब होती छवि
के मद्देनजर दिनांकः-10 अगस्त, 2022 को ही उपरोक्त सीज/जब्त कोयले का चोरी से उठान व
अभिवहन करते हुये मालवाहक(हाईवा) व उसके चालको व एक मुंशी(चोरी से उठान कराने वाले
सम्बन्धित व्यक्तियो/संस्थानो का कर्मचारी) को मौके पर भण्डारण स्थल से
थाना-शक्तिनगर(सोनभद्र) की पुलिस द्वारा कोरम पुर्ति हेतु पकडा गया जिसकी पुष्टि दिनांकः-11 अगस्त,
2021 को दैनिक अखबार हिन्दुस्तान व अमर उजाला मे प्रकाशित खबर से होती है जो
संलग्नकः-5 मे संलग्न है परन्तु पुलिस द्वारा सीज/जब्त कोयले का चोरी से उठान कर
अन्य स्थान पर अभिवहन करते हुये पकडे गये लोगो व वाहनो के विरुध्द किसी प्रकार की
एफ.आई.आर दिनांकः-12 अगस्त, 2022 तक नही की गयी है।
महत्वपुर्ण है कि उपरोक्त लगभग 1 मिलियन टन अवैध रुप से भण्डारित कोयले के
भण्डारण के सम्बन्ध मे अधोहस्ताक्षरी द्वारा अपने प्रेषित पत्र दिनांकः-24 मई,
2022 मे तथा जांच के दरम्यान अन्य स्थानीय ग्रामीणो द्वारा समिति को मौके पर भी
बताया गया था कि उक्त कोयले का अवैध भण्डारण
कोल ट्रांसपोर्टिंग कम्पनियो मेसर्स गोदावरी, मेसर्स
महाकाल, मेसर्स श्री महाकाल, मेसर्स महावीर, मेसर्स एस.बी.सी., मेसर्स आर.के.
ट्रेडर्स,
मेसर्स बालाजी
द्वारा किया जा रहा था परन्तु जांच समिति व अन्य सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा इनके
विरुध्द कोई कार्यवाही नही की गयी है व यदि इनके द्वारा भण्डारण नही किया गया था
तो अवैध भण्डारणकर्ता कौन थे यह भी जांच समिति द्वारा स्पष्ट नही किया गया तथा
अवैध भण्डारणकर्ताओ के पकडे जाने व उनके उपर कार्यवाही के प्रश्न को गौण कर दिया
गया ठीक इसी प्रकार कोयले के सीज/जब्त होने के पश्चात चोरी से कोयले का उठान कर अभिवहन करने वाले व्यक्तियो के
पकडे जाने के पश्चात भी उनके विरुध्द कोई एफ.आई.आर नही दर्ज की गयी है जिससे
सुस्पष्ट है कि कोयले के अवैध भण्डारणकर्ताओ को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग का
संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण वर्ष 2018 से वह लगातार अवैध भण्डारण करते रहे तथा
मामला अत्यधिक चर्चा मे आने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा अपनी इज्जत बचाने हेतु
कोयले को सीज कर अपना कोरम पुरा किया गया तथा अवैध भण्डारणकर्ताओ को निजी लाभ
अर्जित कर छोड दिया गया तथा पुनः सीज/जब्त होने के पश्चात कोयले का चोरी से उठान करने की मौन सहमति
दी गयी जिसके कारण ही सीज/जब्त कोयले का चोरी से उठान करते पकडे गये व्यक्तियो व मालवाहको के विरुध्द
चोरी, सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के अपराध मे संज्ञेय अपराध होने के
बावजुद एफ.आई.आर नही दर्ज की गयी है।
इन सब घटनाक्रमो से सुस्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के जनपदः-सोनभद्र मे स्थित पुर्व मध्य रेलवे की कृष्णशिला रेलवे
साईडिंग के समीप ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड
सिंगरौली की ककरी कोयला खदान परियोजना के नाम दर्ज 32 बिगहा भूमि पर बगैर अनुमति व भण्डारण
लाईसेंस के वर्ष 2018 से किये जा रहे चोरी के कोयला भण्डारण व उसे प्राईवेट
मण्डियो मे बेचे जाने से सरकार को खरबो रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है व
सीज/जब्त किये गये अरबो के मुल्य के
लगभग 1 मिलियन टन कोयले के भण्डारणकर्ताओ व कोयले के सीज/जब्त होने के पश्चात चोरी से जब्त
कोयले का उठान करने वाले अवैध भण्डारणकर्ताओ के साथ चोरी के कोयले का अवैध रुप से भण्डारण कर उसे प्राईवेट मण्डियो मे बेचे जाने
के इस पुरे खेल मे जिला प्रशासन के अधिकारी, नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड के
अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियो की संलिप्तता है तथा यह एक बडा सिंडिकेट है
जिनके द्वारा अभी तक सरकार को खरबो रुपये की राजस्व की क्षति पहुंचाई गयी है तथा
इस पुरे घटनाक्रम मे संलिप्त जिला प्रशासन के अधिकारी, नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड
के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियो द्वारा करोडो का निजी लाभ अर्जित किया गया है जो कि
एक गम्भीर भ्रष्टाचार का प्रकरण है तथा जिससे भ्रष्टाचार को बढावा मिल रहा है तथा
इसकी सीबीआई जांच कराकर अपराधियो के उपर कार्यवाही नही किये जाने से सोनभद्र मे
स्थित नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की सभी कोयला खदानो(ककरी,बीना, कृष्णशिला,
खडिया, दुध्दीचुंआ) से कोयला चोरी के कार्य को बढावा मिलेगा जिससे सरकार को
अत्यधिक क्षति होगी
उपरोक्त
तथ्यो को दृष्टिगत रखते हुये आपसे आग्रह है कि कोयले को चोरी से खदानो से निकालकर
उनका अवैध भण्डारण कर उन्हे प्राईवेट मण्डियो मे बेचे जाने के चल रहे खेल पर,
कोयला व्यवसाय मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाये जाने व व्यापक जनहित मे उत्तर प्रदेश के जनपदः-सोनभद्र मे स्थित पुर्व मध्य रेलवे
की कृष्णशिला रेलवे साईडिंग के समीप ग्रामः-बांसी, तहसीलः-दुध्दी मे नार्दर्न
कोलफिल्डस लिमिटेड सिंगरौली की ककरी कोयला खदान परियोजना के नाम दर्ज 32 बिगहा भूमि पर
बगैर अनुमति व भण्डारण लाईसेंस के अरबो के मुल्य के लगभग 1 मिलियन टन चोरी के
कोयले के अनाधिकृत/अवैध
भण्डारण को अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)-सोनभद्र द्वारा गठित समिति द्वारा
दिनांकः-22 जूलाई, 2022 द्वारा जब्त/सीज किये जाने के उपरान्त अवैध भण्डारण के
दोषियो की अभी तक पुष्टि नही होने व ना ही दोषियो के विरुध्द किसी प्रकार की
एफआईआर पंजीकृत किये जाने तथा अवैध रुप से भण्डारित कोयले को सीज/जब्त किये जाने के उपरान्त जिला
प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो के सहयोग से कोयला माफियाओ द्वारा
रात मे चोरी-छिपे बगैर अनुमति के अनवरत् सीज/जब्त कोयले का उठान किये जाने तथा
बगैर अनुमति के सीज/जब्त कोयले का उठान करने वाले लोगो व मालवाहको के पकडे जाने
के उपरान्त भी थाना-शक्तिनगर(सोनभद्र) की पुलिस द्वारा उनके विरुध्द कोई कार्यवाही
किये बगैर छोडे जाने के पुरे प्रकरण की जांच कर चोरी के कोयले के अवैध भण्डारण
के दोषियो के अपराधियो व जिला प्रशासन द्वारा सीज/जब्त कोयले का चोरी-छिपे उठान
कराने वाले लोगो तथा इस चोरी के कोयले का अवैध भण्डारण कर प्राईवेट
मण्डियो मे बेचे जाने के खेल मे कोयला माफियाओ के साथ संलिप्त नार्दर्न कोलफिल्डस
लिमिटेड सिंगरौली के अधिकारियो समेत जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित
अधिकारियो के विरुध्द प्राथमिकी दर्ज कराये जाने का कष्ट करे।
सादर!!
भवदीय
(अंकुश कुमार दुबे)
रेहटा मोड, ग्रामः-ककरी, पोस्टः-ककरी
जिलाः-सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, पिनः-231225
मो.न.- 7237956874, 08299427914
इमेलः- Ankushdubey63@gmail.com







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें