मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र मे अधिशासी अधिकारी(ईओ) के सप्ताह मे तीन दिन बैठने की मांग।

·       अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र मे अधिशासी अधिकारी(ईओ) के नही बैठने से लोगो मे रोष।

 

:-  अनपरा नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी के नगर पंचायत क्षेत्र मे नही बैठने के कारण आम जन को जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा, वृध्दा, विकलांग पेंशन के साथ साथ नगर पंचायत स्तर पर अन्य अभिलेखीय कार्यो को करवाये जाने हेतु अनपरा से सत्तर किमी दुर दुध्दी जाना पड रहा है जिससे नगर पंचायत मे निवासरत लोगो को अनावश्यक कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है जिसके विरुध्द आवाज मुखर होने लगी है। प्रदेश सचिव, एनएसयुआई अंकुश दुबे ने जिलाधिकार-सोनभद्र को पत्र भेजकर यह समस्या बताई है तथा प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा को नगर पंचायत क्षेत्र मे सप्ताह मे कम से कम तीन दिन बैठने हेतु निर्देश जारी किये जाने की मांग की है ताकि आमजन अपने अभिलेखीय कार्य करवा सके व अपनी समस्याए बता सके। नगर पंचायत गठन को लेकर संघर्षशील रहे अंकुश दुबे का कहना है कि नगर पंचायत अनपरा के सृजन पर लोगो मे बडा उल्लास व उत्साह था परन्तु नगर पंचायत की अभी तक की कार्यशैली देखकर लोगो मे दोगुना अंसतोष व्याप्त है जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्यो के लिये दुध्दी का चक्कर काटना पड रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा।