शनिवार, 24 मार्च 2018

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानुन के क्रियान्वयन को लेकर इमानदार प्रयास करे जिला प्रशासन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानुन के क्रियान्वयन को लेकर इमानदार प्रयास करे जिला प्रशासन।।



*भाठ क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मे कैम्प लगाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानुन के तहत् ग्रामीणों का नाम जोडे जाने हेतु भेजा प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र।

*भाठ क्षेत्र के हजारो आदिवासी ग्रामीणों का नाम अभी तक खाद्य सुरक्षा कानुन की पात्रता सुची मे नही हो पाया है चयनित।

*सोनभद्र जिला प्रशासन व आपुर्ति विभाग की लापरवाही की भेंट चढ रहा खाद्य सुरक्षा कानुन।

सोमवार, 5 मार्च 2018

जर्जर सडक कारण वश हो रही सडक दुर्घटनाओ से बढ रहा है उर्जांचल वासियो मे आक्रोश सौपा ग्यापन दी चेतावनी

*शक्तिनगर-डिबुलगंज तक के सडको के पटरियो के दुरुस्तीकरण, बढती दुर्घटनाओ व पुर्व मे प्रदुषण नियंत्रण हेतु लीये गये निर्णयो के अनुपालन न होने के विरोध मे अनपरा क्षेत्र के ग्रामीणो ने थाना अनपरा मे जिलाधिकारी सोनभद्र को सम्बोन्धित ग्यापन सौपा।
*सडको के पटरिये के दुरुस्तीकरण व पुर्व मे प्रदुषण नियंत्रण तथा सडक दुर्घटनाओ के नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लिये निर्णयो का अनुपालन होने का मामला पकड सकता है तुल।
*जर्जर सडक कारण वश हो रही सडक दुर्घटनाओ से बढ रहा है उर्जांचल वासियो मे आक्रोश।
:- वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के बडे हिस्से शक्तिनगर-डिबुलगंज तक की सडको के ध्वस्त पटरियो को 10-10 फीट हार्ड पेवर व्लाक/ईंटरलाकिंग कर दुरुस्त किये जाने नियमित रुप से दोनो पटरियो पर साफ-सफाई कराये जाने व सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था निर्मित किये जाने,मालवाहको के गति सीमा को निर्धारित किये जाने, बगैर तिरपाल ढके या फटी जीर्ण-शिर्ण तिरपाल से ढककर कोयला का अभिवहन करने वाले वाहनो, आपुर्तिकर्ता व आपुर्ति प्राप्त कर्ताओ पर कार्यवाही किये जाने, रेनुसागर पावर डिवीजन, रेनुसागर द्वारा कोल डस्ट स्वीपिंग मशीन न चलवाये जाने, राख के बल्करो के माध्यम से अभिवहन मे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिसम्बर 2013 मे बनाये गये गाईड लाईन का समुचित व प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किये जाने, कोयला व राख का अभिवहन करने वाले मालवाहको पर ट्रांसपोर्ट का नाम, मालवाहक के ड्राईवर नाम व मो.न. व वाहन का नम्बर सुस्पष्ट व स्वच्छ जो रात्रि व दिन मे दृश्य हो अंकित करवाये जाने व पुर्व मे उपजिलाधिकारी दुध्दी की अध्यक्षता मे विदेशी अतिथी गृह मे दिनांकः-01.04.2016 को हुई बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुपालन सम्बन्धित आठ सुत्रीय मांगो का ग्यापन सौपा तथा 15 दिवस के अन्दर के कोई ठोस कार्यवाही न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी।
:- ग्यापन सौपने के दौरान ग्राम प्रधान परासी मुकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे, सतेन्द्र कुमार, लक्ष्मीकांत दुबे, शंकर दयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल गौपाल चौरसिया, जलालुद्दीन,मोतीफ अंसारी, राजेश श्रीवास्तव,शिवानन्द यादव,अफसर हुसैन आदि के साथ ग्रामीण मौजुद रहे।