क्षेत्रीय अधिकारी, युपीपीसीबी-सोनभद्र के निर्देश-नोटिस के उपरान्त भी नही रुक रहा खुले मालवाहको से राख का अभिवहन।
· क्षेत्रीय अधिकारी, युपीपीसीबी-सोनभद्र के निर्देश-नोटिस के उपरान्त भी नही रुक रहा खुले मालवाहको से राख का
अभिवहन।
:- ऊर्जांचल मे जनता की शिकायतो पर क्षेत्रीय अधिकारी, युपीपीसीबी-सोनभद्र द्वारा
कवर्ड ट्रको के माध्यम से राख का अभिवहन नही किये जाने के राख व्यवसायीयो व कोयला
आधारित ताप विद्युत परियोजनाओ रेनुसागर पावर डिवीजन, एनटीपीसी शक्तिनगर को दिये
गये निर्देश का माखौल उडा राख व्यवसायी धड्डले से खुले मालवाहको पर तिरपाल बांध कर
राख का अभिवहन कर रहे है व उक्त परियोजनाए मौन सहमति देकर खुले राख मालवाहको से
राख अभिवहन मे राख व्यवसायीयो का सहयोग कर रही है तथा शिकायतो पर नोटिस इत्यादि
जारी होने पर परियोजनाए प्रदुषण विभाग द्वारा राख व्यवसायीयो को प्रदुषण विभाग
द्वारा एनओसी जारी होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड ले रही है तथा प्रदुषण विभाग
जानबुझकर इसीलिये राख व्यवसायीयो के बजाए परियोजनाओ को नोटिस जारी करता है ताकि
कोई कार्यवाही नही करनी पडे तथा इस पुरे खेल मे जनता प्रदुषण की मार झेल रही है।
तिरपाल बंधे राख मालवाहको से राख अभिवहन के दरम्यान तिरपाल
के किनारो से राख उडकर, मालवाहको के चक्को पर लगी गिली राख, डालो पर गिरी राख
मुख्य मार्गो पर गिर रही रही है तथा जिसके कारण अनपरा-शक्तिनगर राज्य
मार्ग(एसएच-5ए) राख मिश्रित धुल का चैम्बर बन गयी है। इस सम्बन्ध मे लगातार शिकायतो
को दर्ज करा रहे अंकुश दुबे का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारी शिकायतो के निस्तारण
मे एक पन्ने पर निर्देश जारी कर अपना कोरम पुर्ति कर रहे है तथा वास्तविक
कार्यवाही से उन्हे कोई मतलब नही है वरन इतनी शिकायतो पर औचक निरीक्षण कर
कार्यवाही उनके द्वारा सुनिश्चित कर दी गयी होती ।

