जनपद के विद्दुत वितरण खण्ड पिपरी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम
परासी मे 13 जनवरी
को लगभग 11 बजे हाईटेंशन तार के अचानक टुटने से परासी मे एक
किशोर प्रिंस कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे अफरा तफरी मे उसके परिवार के
लोगो द्वारा नेहरु शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया व जहां से उसे अत्यधिक गम्भीर
बताते हुये बनारस के लिये रिफर कर दिया गया है।जिससे आक्रोशित नौजवानो ने सामाजिक
कार्यकर्ता अंकुश दुबे के नेतृत्व मे पंचायत भवन परासी से लेकर महावीर चौक अनपरा
तक बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी व लापरवाही का आरोप लगाते हुये प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के उपरान्त अंकुश दुबे ने कहा कि बिजली विभाग हाईटेंशन तार के अचानक
टुटने से घायल प्रिंस की जिम्मेवार है तथा बिजली विभाग अपने जिम्मेवारी से बच रही
है तभी इस प्रकरण की जांच व घायल को मुआवजा दिये जाने हेतु किसी प्रकार कि सूचना
बिजली विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा निदेशालय, जोनल कार्यालय
मिर्जापुर को नही दी गयी है जो कि गलत है तथा मांग रखी कि बिजली विभाग घायल के
परिजनो को इलाज हेतु 10 लाख रुपये का मुआवजा दे वही प्रदर्शन
मे शामिल बडकु बैसवार व मनीष बैसवार ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा तारो का नियमित
अनुरक्षण न कराये जाने से आज ऐसी दुर्घटना घटी है भविष्य मे फिर कभी ऐसी घटना न
घटित हो इसके लिये परासी मे स्थित विद्युत आपुर्ति वाले तारो का अनुरक्षण कराया
जाये व खराब तार बदले जाये। इस दरम्यान पवन बैसवार, मानवेन्द्र
कुमार, पप्पु बैसवार,नीरज गहरवार,
विकास बैस बंशी, राकेश बैसवार, विद्यासागर आदि ने भी एक स्वर मे मुआवजा व तारो के अनुरक्षण की मांग की व
मौजुद रहे। प्रदर्शनकारियो ने कार्यवाही न किये जाने पर बडे आन्दोलन की चेतावनी दी
है।
बुधवार, 15 जनवरी 2020
सोमवार, 13 जनवरी 2020
बुधवार, 8 जनवरी 2020
औद्दोगिक विवाद निस्तारित, मजदुरो के पक्ष मे हुआ समझौता
* एनसीएल ककरी मे कार्यरत ओबी
कम्पनी बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड मे मजदुरो के छंटनी, वेज, बोनस व
अन्य बकाया लाभ न दिये जाने किये जाने का था मामला, मजदुरो ने सहायक
श्रमायुक्त(केन्द्रीय), इलाहाबाद के समक्ष औद्दोगिक विवाद किया था दाखिल।
:- नार्दर्न
कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी परियोजना मे अधिभार के खनन व अभिवहन के कार्य मे
कार्यरत संविदा कम्पनी मेसर्स बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा
मजदुरो की छंटनी, वेज, बोनस व अन्य बकाया लाभ न दिये जाने के विरुध्द मजदुरो
द्वारा दाखिल औद्दोगिक विवाद का निस्तारण सहायक श्रमायुक्त(केन्द्रीय), इलाहाबाद के
मध्यस्थता मे कई बार के वार्ता उपरान्त मजदुरो के पक्ष हुआ है जिससे मजदुरो मे
हर्ष है। सहायक श्रमायुक्त(केन्द्रीय) कार्यालय मे वार्ता व समझौते के दरम्यान
मजदुरो के प्रतिनिधि के रुप मे एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे ने पक्ष रखा। समझौते
मे मेसर्स बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रतिनिधि ने 14 मजदुरो वेद प्रकाश जायसवाल,
रविनन्दन विश्वकर्मा, रविन्द्र यादव, जितेन्द्र रजक, सत्यनारायन नाई, रामनारायन
भारती, सर्वेश राम, सुब्रोतो आचार्या, सर्वेश राम, गुप्तेश्वर शर्मा, पिन्टु
कुमार, नन्द लाल यादव, आशीष बैसवार व रामआसरे को बकाया देय लाभो जिसमे छंटनी के
सापेक्ष प्रतिकर के रुप मे दी जाने वाली राशि भी सम्मिलित होगी का भुगतान करने व
सभी को पुनः कार्य पर रखे जाने कि सहमति जताई जिसमे दो मजदुर सुनील केवट व राम
आसरे ने कम्पनी मे नियुक्ति मंजुर की बाकि अन्य मजदुरो ने स्वयं की इच्छा से
कम्पनी मे नियुक्ति मंजुर नही की। मजदुरो के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश
दुबे ने संविदा मजदुरो के लिये इसे ऐतेहासिक व बडी जीत बताया है। अंकुश दुबे ने
बताया कि यह समझौता मनमाने तरीके से कम्पनीयो द्वारा किये जाने वाले छंटनी से
प्रभावित मजदुरो के लिये एक रास्ता है कि यदि कम्पनिया मनमाने तरीके से छंटनी करती
है उन्हे मजदुरो को इसके एवज मे प्रतिकर का भुगतान करना होगा।
शुक्रवार, 3 जनवरी 2020
अनपरा नगर पंचायत कि अधिसूचना निर्गत करने को उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मिली मंजुरी
* अनपरा नगर पंचायत कि अधिसूचना निर्गत करने को उत्तर प्रदेश कैबिनेट
से मिली मंजुरी।
* अनपरा नगर पंचायत मे ककरी,
रेहटा, औडी, परासी, गरबन्धा, परतलिया, नकटी, अनपरा सहित कुलडोमरी का वार्ड 12 से
15(डिबुलगंज) होगा सम्मिलित।
:- अनपरा
परिक्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की उर्जांचल के नागरिको की लम्बे समय
की मांग को आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट से मंजुरी मिल गयी है व आशा है एक से
दो दिन के अन्दर अनपरा नगर पंचायत की अन्तिम संशोधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी
तथा अनपरा नगर पंचायत आस्तित्व मे आ जायेगा। अनपरा नगर पंचायत की घोषणा हेतु जून,
2018 मे नगर विकास अनुभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर सूझाव व आपत्ति मांगी गयी थी
जिसके क्रम मे सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे द्वारा ग्रामः-कुलडोमरी के वार्ड 12
से 15(डिबुलगंज) को सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया था जिसके क्रम मे
उपजिलाधिकारी, दुध्दी ने ग्रामः-कुलडोमरी के वार्ड 12 से 15(डिबुलगंज) को अर्धशहरी
विकसित क्षेत्र व लोगो का मुख्य पेशा नोकरी, मजदुरी व व्यापार बताते हुये सम्मिलित
किये जाने की संस्तुति सहित रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी-सोनभद्र को भेजी थी जिसके उपरान्त
जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को नगर पंचायत अनपरा की संशोधित अन्तिम
अधिसूचना निर्गत् किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे योगी कैबिनेट से मंजुरी
मिल गयी है और संशोधित अधिसूचना जारी होते
ही है अनपरा नगर पंचायत आस्तित्व मे आ जायेगी। लम्बे समय से अनपरा नगर
पंचायत की अन्तिम अधिसूचना जारी किये जाने की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता
अंकुश दुबे ने इस उर्जांचल की जनता के लिये नववर्ष की सौगात बताया है तथा कहा है
कि नगर पंचायत होने से मुलभुत सूविधाओ की बहाली मे आसानी होगी व ग्राम पंचायतो के
चलते रुके विकास कार्यो को रफ्तार मिलेगी। नगर पंचायत अनपरा को कैबिनेट से मंजुरी
मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा, वी.के. सिंह, लक्ष्मीकांत दुबे,
शक्ति आनन्द, हरिनाथ खरवार, ओम प्रकाश दुबे, प्रकाश नारायन द्विवेदी आदि ने हर्ष
जताया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)































