सोमवार, 21 मई 2018
सोमवार, 7 मई 2018
हाई पावर कमेटी के संसोधित मजदुरी दर का भुगतान हो सुनिश्चित
- परिवर्तित महंगाई भत्ता के अनुसार हाई पावर कमेटी के संशोधित मजदुरी दर के अनुसार वेतन/मजदुरी का भुगतान एनसीएल के अधिभार के खनन व अभिवहन तथा सी.एच.पी व अन्य संविदा के कार्य जहा हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदुरी देय है मे अप्रैल माह से हो सूनिश्चित।
- एनएसयुआई महासचिव अंकुश दुबे ने लिखा एनसीएल सीएमडी व समस्त परियोजना मुख्य महाप्रबंधको को पत्र कि हाई पावर कमेटी के संशोधित मजदुरी दर के अनुसार वेतन/मजदुरी का भुगतान अप्रैल माह से एनसीएल के अधिभार के खनन व अभिवहन तथा सी.एच.पी के कार्य मे कार्यरत मजदुरो को किया जाये भुगतान।
- कोल ईण्डिया
लिमिटेड के General Manager (MP & IR) द्वारा
अपने पत्रांकः-CIL/C-5B/JBCCI/HPC/VDA/651, दिनांकः-23.04.2018 मे श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
द्वारा जारी अधिसूचना जिसमे महंगाई भत्ता परिवर्तन किया गया है के क्रम मे
हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदुरी दर मे संशोधन का कार्यालय आदेश जारी
किया गया है व उक्त संशोधित मजदुरी दर, दिनांकः-01.04.2018 से जहां हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदुरी दर
मजदुरो/कर्मचारियो को देय प्राविधानित है के अनुसार वेतन/मजदुरी का भुगतान
किया जाना है।
- नार्दर्न
कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिया परियोजनाओ मे अधिभार के खनन व अभिवहन तथा सी.एच.पी के कार्य मे
कार्यरत मजदुरो/कर्मचारियो को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदुरी दर
दिया जाना प्राविधानित है व कोल ईण्डिया लिमिटेड के General
Manager (MP & IR) द्वारा अपने पत्रांकः-CIL/C-5B/JBCCI/HPC/VDA/651, दिनांकः-23.04.2018 मे जारी कार्यालय आदेश
जिसमे हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदुरी दर मे संशोधन किया गया है व
उक्त आदेश दिनांकः-01.04.2018 से प्रभावी होने
उपरांत भी उक्त परियोजनाओ मे अधिभार के खनन व अभिवहन तथा सी.एच.पी के कार्य
मे कार्यरत कम्पनी/ठेकेदारो द्वारा संशोधित मजदुरी दर के आधार पर अधिभार के
खनन व अभिवहन तथा सी.एच.पी के कार्य मे कार्यरत मजदुरो/कर्मचारियो के वेतन की
गणना नही की जा रही है।
- इस पर ध्यानाकृष्ट कराते हुये व मजदुरो के वैधानिक वेतन भुगतान को सुनिश्चित कराये जाने के बाबत् एनएसयुआई महासचिव अंकुश दुबे द्वारा एनसीएल सीएमडी व ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिया परियोजनाओ के मुख्य महाप्रबंधको को पत्र लिखा गया है।
मंगलवार, 1 मई 2018
आठ साल बाद संवरा गांव के खम्भो मे लगेंगे बिजली के तार
*आठ साल बाद अंकुश की शिकायत पर संवरा गांव के खम्भो
मे लगेंगे बिजली के तार, डीपीआर बन हुआ प्रेषित
*संवरा गांव मे गडे खम्भों मे बिजली आने मे लग गये
आठ साल
*एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे के प्रमुख सचिव
उर्जा को भेजे गये शिकायती पत्र पर हुई कार्यवाही।
:-जनपद के दुध्दी विधानसभा के संवरा गांव मे बसपा
शासनकाल मे बगैर बिजली के तार के खम्भे गाडकर शोभा बढाने के लिए छोड दिये गये तब
से संवरा गांव मे बिजली की सुध लेने वाला कोई नही था। नवनियुक्त एनएसयुआई जिला
महासचिव अंकुश दुब जिनका गृह ग्राम भी संवरा है के अपने गांव मे भ्रमण दौरान गांव
मे बिजली की समस्या देखी गयी और अंकुश द्वारा बिजली की समस्या को लेकर आठ वर्ष से
बगैर बिजली के शोभा बढाते खम्भो को लेकर प्रमुख सचिव, उर्जा
को शिकायती पत्र भेजा गया जिसे अग्रसारित कर मुख्य अभियन्ता विद्युत को जांच कर
त्वरित कार्रवाई हेतु आदेशित किया था के क्रम मे अधिशासी अभियन्ता द्वारा ग्राम
संवरा को पावर फार आल योजना के तहत् चयनित कर 1.5 किमी एच.टी
लाईन एवं 2 किमी एल.टी लाईन तथा के साथ 2 नगर 25 के.वी.ए परिवर्तक लगाये जाने हेतु डीपीआर
निर्मित कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है व जल्द ही ग्राम संवरा मे
विद्दुतिकरण का कार्य प्रारम्भ भी हो जायेगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












