ऊर्जांचल मे नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसियो द्वारा औडी के टोला बिछडी मे केक काटकर व बच्चो मे मिठाई बांटकर मनाया गया। इस दरम्यान कांग्रेसियो ने जमकर राहुल गांधी जिन्दाबाद जैसे नारे लगाये। कार्यक्रम के दरम्यान एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश सचिव अंकुश दुबे तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे ने कहा कि आज राहुल गांधी भारत मे लोकतंत्र, पीएसयु को बचाये रखने तथा कार्पोरेटतंत्र को खत्म करने की जो लडाई लड रहे है उसमे हम सभी को बढ-चढकर सम्मिलित होना चाहिए तथा हम सभी उसके लिये आभारी है। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश द्विवेदी, लक्ष्मीकांत दुबे , हरिनाथ खरवार ने कहां कि राहुल गांधी का आदिवासी समुदाय के प्रति लगाव व अपनापन ही था कि कांग्रेस(युपीए) की सरकार मे आदिवासियो को उनके जोत-कोड व कब्जे की वन भूमि पर अधिभोग का हक दिये जाने हेतु वन(अधिकार) अधिनियम-2006 लाया गया तथा जिसके कारण आज देश मे लाखो आदिवासियो के पास जोत-कोड एवं कब्जे की वन भूमि के अधिभोग का हक प्राप्त है। इस दरम्यान कांग्रेस न्याय पंचायत कोटा अध्यक्ष रामरक्षा दुबे, दिनेश दुबे, दयासागर दुबे, राहुल शर्मा, इसरार खान, उमर फारूक, राहुल कुशवाहा, सोनू विश्वकर्मा, सूरज यादव, सुरज मौर्या आदि मौजूद रहे।
बुधवार, 25 जून 2025
प्रतिकर एवं पुर्नवास लाभ की मांग को लेकर लामबंद हुये विस्थापित।
प्रतिकर एवं पुर्नवास लाभ की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।
:- नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिया परियोजना हेतु किये भूमि अधिग्रहण
मे भूमि एवं भवन के अधिग्रहण के प्रभावित व्यक्ति जिन्हे अधिग्रहित भूमि के
सापेक्ष पुर्नवास लाभ के रुप मे सेवायोजन एवं पुर्नवास प्लाट तथा पुर्नवास
पुर्नस्थापन लाभ नही दिया गया है तथा एनसीएल ककरी हेतु अधिग्रहित भूमि मे से ग्राम
परासी, औडी, ककरी मे कुल 412.60
एकड तथा एनसीएल कृष्णशिला(मर्रक ब्लाक) हेतु अधिग्रहित भूमियो मे
ग्राम कौहरौल, कौहरोलिया, मर्रक,
मिसिरा, भैरवा, योगीचौरा
मे कुल 305.65 एकड भूमि तथाकथित रुप से डिनोटिफिकेशन हेतु
प्रस्तावित होने का आधार बनाते हुये प्रभावित व्यक्तियो को भूमि एवं उस पर स्थित
परिसम्पत्तियो के सापेक्ष लगभग चार दशक उपरान्त भी प्रतिकर एवं पुर्नवास लाभ नही
दिये जाने की मांग को लेकर एनसीएल के विस्थापितो ने पुर्वी परासी मे हस्ताक्षर
अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया। इस दरम्यान अंकुश दुबे ने बताया कि मांग पत्र पर
प्रभावित परिवारो का हस्ताक्षर लेकर मांग पत्र जिलाधिकारी-सोनभद्र को सौपकर
प्रतिकर एवं पुर्नवास लाभ दिये जाने की मांग की जायेगी। हस्ताक्षर अभियान के
दरम्यान सभासद वार्ड-7 राकेश बैसवार, सभासद
वार्ड-13 रांमनरेश यादव, सभासद वार्ड 3
रामनरेश बैसवार ने कहा कि एनसीएल ककरी द्वारा विस्थापितो के साथ
डिनोटिफिकेशन के नाम पर भूमि एवं उस पर स्थित परिसम्पत्तियो के सापेक्ष प्रतिकर
एवं पुर्नवास लाभ नही देकर धोखा किया गया है। इस दरम्यान आम आदमी पार्टी पूर्व चेयरमैन
प्रत्याशी अंगिरा प्रसाद, सपा नेता शिवानन्द यादव, दादेराम बैसवार, संदीप पटेल, ओम
प्रकाश कनौजिया आदि मौजुद रहे।
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)

