गुरुवार, 4 जनवरी 2024

नपा अनपरा मे पथ विक्रेताओ के सर्वेक्षण, पंजीकरण के पुर्व पथ विक्रेताओ के बेदखली पर रोक लगाने की मांग।

नपा अनपरा मे पथ विक्रेताओ के सर्वेक्षण, पंजीकरण व स्ट्रीट वेन्डर जोन बनाये जाने की मांग। 

:-       नगर पंचायत अनपरा मे पथ विक्रेताओ के सर्वेक्षण, पंजीकरण व स्ट्रीट वेन्डर जोन बनाकर उन्हे दुकान लगाने हेतु स्थान आवंटित किये जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी-सोनभद्र व अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत अनपरा को पत्र भेजा है।उन्होने अपने पत्र मे बताया है कि नगर पंचायत अनपरा के अन्तर्गत औडी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे अताप की बाउन्ड्री की ओर खाली पडी भूमि पर बडे पैमाने पर गरीब परिवारो के लोग चाय-नाश्ते के छोटे ठेले, गुमटी लगाकर व अस्थाई दुकानो के माध्यम से दैनिक उपभोग की वस्तुए बेचते है तथा जनसाधारण को सेवाए प्रदान करते है जो भारत सरकार के पथ विक्रेता(जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम-2014 तथा उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता(जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) नियमावली-2017 के परिभाषानुसार पथ विक्रेता के अन्तर्गत आते है तथा मांग की गयी है उक्त खाली पडी भूमि पर इंटर लाकिंग ईंट बिछाकर स्ट्रीट वेन्डर बनाया जाये तथा उक्त खाली पडी भूमि पर अस्थाई दुकानो के माध्यम से जीवन व्यापन कर रहे पथ विक्रेताओ समेत नगर के समस्त पथ विक्रेताओ का सर्वेक्षण एवं चिन्हाकन, पंजीकरण उन्हे दुकान लगाने हेतु स्थान आवंटित किया जाये तथा उपरोक्त प्रक्रिया पुर्ण किये बगैर किसी भी पथ विक्रेता की बेदखली नही की जाये।





जीआईसी अनपरा मे नये शिक्षण कक्षो के निर्माण हेतु एनओसी नही मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी।

 ·       डीएमएफ के मद से जीआईसी अनपरा मे पांच नये शिक्षण कक्षो के निर्माण हेतु एनओसी नही मिलने का मामला पकड रहा तुल।

 

:-       जीआईसी अनपरा मे डीएमएफ के मद से निर्माण हेतु प्रस्तावित पांच नये शिक्षण कक्षो के निर्माण हेतु अनपरा तापीय परियोजना द्वारा अधिशासी अभियन्ता(निर्माण खण्ड) लोक निर्माण विभाग-सोनभद्र को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही किये जाने का मामला तुल पकड रहा है। एनएसयुआई के प्रदेश सचिव ने सुबे के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जीआईसी अनपरा मे पांच नये शिक्षण कक्षो के निर्माण हेतु अनपरा तापीय परियोजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र मे बताया गया है कि जीआईसी अनपरा मे आवश्यकताओ के अनुसार पांच नवीन शिक्षण कक्षो की आवश्यकता है जिसके निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से फण्ड अवमुक्त कर दिया गया है परन्तु अनपरा तापीय परियोजना जिसके परिसर मे जीआईसी अनपरा अवस्थित है द्वारा निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिये जाने के कारण निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा है तथा बाधित है व यदि अताप प्रबंधन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करता है तो परियोजना के द्वार पर एनएसयुआई के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी अंकुश दुबे द्वारा दी गयी है।