*
उर्जांचल मे उन्नाव की
पीडित बेटी के न्याय हेतु कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।
* कांग्रेसियो ने बीना कालोनी
मे हस्ताक्षर अभियान चला मांगा उन्नाव कांड की पीडित बेटी को न्याय और दोषी को
फांसी दिये जाने की मांग को समर्थन।
:- उर्जांचल मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ
ने उन्नाव मे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के गुंडागर्दी व शारीरिक शोषण से पीडित
बेटी को न्याय दिलाये जाने हेतु बीना कालोनी मे हस्ताक्षर अभियान चला महिला-पुरूषो
से समर्थन मांगा।हस्ताक्षर अभियान के उपरांत अभियान मे सम्मिलित होने पहुंचे
विस्थापित नेता अंकुश दुबे ने कहा कि बलात्कार जैसी जघन्य घटना के लिये दोषी को
फांसी से कम कोई सजा मंजुर नही तथा इस सरकार मे अपराधियों के हौसले बुलन्द है व
लगातार आपराधिक घटनाओ मे वृध्दि हुई है व कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता
दयासागर दुबे ने कहा कि पीडिता को हर हाल मे न्याय तथा सुरक्षा मिलनी चाहिये तथा
सरकार बलात्कार के आरोपियों की सजा हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करे इस अवसर पर
लक्ष्मीकांत दुबे, अजेन्द्र दुबे, नीरज
दुबे, राकेश पनिका, ओमप्रकाश समेत
दर्जनो कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजुद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें