· एन्टी स्माग गन से पानी
छिडकाव नही किये जाने की जिलाधिकारी से शिकायत।
:-
नगर पंचायत अनपरा
द्वारा एसएच-5ए औडी-शक्तिनगर मार्ग व एनएच-39 औडी-करहिया मार्ग पर कोयला-राख के चुर्ण जनित वायु प्रदुषण को नियंत्रित
करने हेतु लाखो की लागत् से क्रय की गयी एन्टी स्माग गन का संचालन नही किया जा रहा
व मशीन विगत चार माह से खडी होकर धुल फांक रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे
ने जिलाधिकारी-सोनभद्र को इस मामले पर शिकायती पत्र भेजा है। पत्र मे बताया गया है
कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विचार किये जाने हेतु अपर
जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)-सोनभद्र की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे नगर पंचायत को
मुख्य मार्गो पर व्याप्त वायु प्रदुषण पर नियंत्रण हेतु एन्टी स्माग गन से पानी
छिडकाव करने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम मे नगर पंचायत द्वारा लाखो की लागत
से एन्टी स्माग गन क्रय किया गया था परन्तु एन्टी स्माग गन का विगत् चार माह से
संचालन नही हो रहा है वही दुसरे ओर मुख्य मार्ग कोयला-राख के धुल का चैम्बर बन गये
है तथा मुख्य मार्गो पर पैदल चलने वाले, दुपहिया वाहन चालक,
साईकिल चालक समेत मुख्य मार्गो के किनारे की आबादी व्याप्त प्रदुषण
से परेशान है। उन्होने जिलाधिकारी से नगर पंचायत अनपरा को नियमित रुप से दिन मे
तीन बार एन्टी स्माग गन से मुख्य मार्गो पर पानी छिडकाव हेतु निर्देश दिये जाने की
मांग की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें