:~
सामाजिक कार्यकर्ता
अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रेषित शिकायत के निस्तारण में अधिशासी
अधिकारी अनपरा ने दी जानकारी।
:~ हर
घर नल से जल योजना का कार्य कर रही मेसर्स एल.एण्ड.टी कम्पनी को जारी हुआ निर्देश।
:-
अनपरा नगर पंचायत के
वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर की गोबर गली, बाटा
गली, मस्जिद गली, नुरिया मोहल्ला गली,
कल्लु मिस्त्री की गली, डीके गली, अशोका मार्ग गली आदि गलियो व क्षेत्रो मे पूर्व में जिला खनिज फाउंडेशन
न्यास सोनभद्र के मद मद से निर्मित अनपरा ग्राम समुह पेयजल योजना के तहत
डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाकर घरों को कनेक्शन नहीं दिया गया था तथा शुद्ध पेयजल
की आपूर्ति नहीं की जा रही थी वही वर्तमान मे अनपरा क्षेत्र में हर घर नल से जल
योजना के तहत भी उक्त क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछाई जा रही है तथा कार्यदायी
संस्था एल एण्ड टी द्वारा कहां जा रहा था की उपरोक्त क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने
का कार्य उनके डीपीआर व कार्य आदेश में सम्मिलित नही है।
सामाजिक कार्यकर्ता
अंकुश दुबे द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर क्रिटिकली पाल्युटेड व नान
अनेनमेन्ट सिटी अनपरा मे पाईपलाईन से शुध्द पेयजल की आपूर्ति नही होना एनजीटी
द्वारा दिनांक-28 अगस्त,
2018 को पारित आदेश की अवमानना बताते हुये वार्ड 20 मे हर घर नल से जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित
किये जाने की मांग की गयी थी जिसे गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी सोनभद्र
द्वारा अधिशासी अधिकारी नपा अनपरा को अन्तरित किया गया था तथा शिकायत के निस्तारण
मे अधिशासी नगर पंचायत अनपरा ने बताया है कि नपा अनपरा के वार्ड 20 टैगोर नगर मे हर घर नल से जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाकर पाईप लाईन
कनेक्शन देने का कार्य कर रही मेसर्स एल.एण्ड.टी कम्पनी को निर्देश जारी किया गया
है ताकि अतिशीघ्र डिस्ट्रीब्यूशन पाईपलाईन बिछाकर व कनेक्शन देकर शुध्द पेयजल
आपूर्ति की जा सके। शिकायतकर्ता अंकुश दुबे ने कहा है कि उम्मीद है कि अब शुध्द
पेयजल आपूर्ति से वंचित वार्ड 20 टैगोर नगर के नागरिकों को
शुध्द पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी तथा पेयजल समस्या का स्थाई निदान हो सकेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें