•
न्युनतम मजदुरी दिये जाने की मांग को लेकर एनसीएल ककरी के संविदा
मजदुरो का प्रदर्शन।
:- नार्दर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड की
ककरी परियोजना के वर्कशाप मे कार्यरत संविदा मजदुरो ने न्युनतम मजदुरी दर के
अनुसार मजदुरी, सुरक्षा उपकरण समेत मेडिकल सूविधा दिये जाने
की मांग को लेकर आज दोपहर काम ठप कर एनएसयुआई पुर्वी के सचिव अंकुश दुबे के
नेतृत्व मे प्रदर्शन कर अपना विरोध एनसीएल प्रबन्धन के समक्ष दर्ज कराया। प्रदर्शन
का नेतृत्व कर रहे अंकुश दुबे ने अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक एनसीएल सिंगरौली व
महाप्रबंधक एनसीएल ककरी को इमेल के माध्यम से इस प्रकरण पर शिकायती पत्र भी
प्रेषित किया है तथा मांग की है कि सम्बन्धित ठेकेदारो को न्युनतम मजदुरी दर के
अनुसार मजदुरी, सुरक्षा उपकरण समेत मेडिकल सूविधा दिये जाने
का निर्देश जारी किया जाये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें