* मानवाधिकार आयोग ने चार सप्ताह के भीतर कार्यवाही
कर मांगी रिपोर्ट।
- राजकीय आश्रम पध्दति विद्दालय, गुरमुरा के बच्चो द्वारा विद्दालय प्रबंधन द्वारा भोजन मे अनियमितता व प्रधानाचार्य तथा विद्दालय के अधिक्षक द्वारा बच्चो व उनके परिजनो के साथ अभद्रता व अमानवीय व्यवहार किये जाने आदि विभिन्न समस्याओ पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के समक्ष शान्तिपुर्वक अपनी बात रखने जाते वक्त जनपद पुलिस द्वारा विद्दालयी छात्र किशोरो पर लाठीचार्ज किये जाने के प्रकरण पर जिला प्रशासन को राहत नही नजर आ रही है।
- :- एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे द्वारा जनपद पुलिस द्वारा राजकीय आश्रम पध्दति विद्दालय के किशोरो पर लाठीचार्ज किय़े जाने व विद्दालय संचालक विभाग समाज कल्याण विभाग की लापरवाही तथा विद्दालय के प्रधानाचार्य व अधिक्षक के विरुध्द भोजन की अनियमितता, बच्चो व उनके परिजनो के साथ अभद्रता तथा अमानवीय व्यवहार किये जाने के विरुध्द शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिस पर मानवाधिकार आयोग ने कडा रुख अख्तियार किया है तथा आयोग द्वारा निर्देश जारी कर सम्बन्धित विभागो को शिकायत की सूचना उपलब्ध कराने तथा उनसे चार सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर कृत कार्यवाही कि रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है व निर्देश मे कहा है कि यदि नियत समय मे सम्बन्धितो द्वारा कृत कार्यवाही कि रिपोर्ट उपलब्ध नही कराई जाती है तो मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम-1993 की धारा 13 के तहत् उन्हे तलब् किया जाये व कार्यवाही का जवाब उपलब्ध कराये जाने हेतु बाध्य किया जाये।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें