बुधवार, 4 जनवरी 2023

एडीएम के हस्तक्षेप पर भी नपा अनपरा मे चिन्हित सभी स्थानो पर नही जल पाया अलाव।

 ·       नपा अनपरा मे जलावनी लकडी आपुर्ति के कार्य मे भ्रष्टाचार का आरोप।

 

 

:-   अनपरा नगर पंचायत के अन्तर्गत अलाव जलाने के कार्य मे भ्रष्टाचार व अलाव जलाने हेतु जलावनी लकडी की निविदा प्राप्त करने वाले ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत अनपरा द्वारा अलाव जलाये जाने हेतु चिन्हित सभी स्थानो पर अलाव हेतु जलावनी लकडी आपुर्ति नियमित नही किये जाने तथा कई स्थानो पर अभी तक एक भी दिन लकडी आपुर्ति नही किये जाने का आरोप लगाते हुये सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी-सोनभद्र को शिकायती प्रेषित किया है। अपने पत्र मे उन्होने बताया है कि नगर पंचायत अनपरा मे अलाव जलाये जाने हेतु चिन्हित स्थलो जहां बहुतायात संख्या मे आमजन इकट्ठा होते है मे से वार्ड संख्या -१ के रेहटा चौराहे, वार्ड संख्या -५ के रेहटा मोड, डिबुलगंज बाजार, औड़ी रेलवे पुलिया के पास, अनपरा मोड़, रेनुसागर मोड़, कोलगेट, बंजारा होटल के पास व अन्य स्थानो पर अलाव की व्यवस्था नही की गयी है तथा अभिलेखो मे इन स्थानो पर अलाव जलाया जाना तथा अलाव जलाये जाने हेतु जलावनी लकडी की आपुर्ति सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा किया जाना दर्ज किया जा रहा है तथा उन्होने यह भी बताया है कि नगर प्रशासक एडीएम सोनभद्र से भी उनके द्वारा इस संदर्भ मे शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिस पर उन्होने कहा था कि आज से अलाव की इन सभी स्थानो पर व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जायेगी परन्तु आज भी इस भीषण गलन व ठण्ड मे भी अलाव की समुचित व्यवस्था नपा अनपरा मे नही है तथा अलाव जलाने की निविदा प्राप्त करने वाले ठेकेदार तथा नपा अनपरा के अधिकारियो द्वारा मिलीभगत कर इस जलावनी लकडी आपुर्ति कार्य मे भ्रष्टाचार किया जा रहा है उन्होने मांग की है समिति बनाकर नपा अनपरा के अभिलेखो मे जलावनी लकडी आपुर्ति किये जाने हेतु दर्ज स्थलो के आस पास निवासरत नागरिको से भौतिक सत्यापन के उपरान्त आंकलित लकडी की मात्रा के सापेक्ष ही ठेकेदार को भुगतान किया जाये तथा सभी चिन्हित स्थलो पर अलाव जलाया जाना सुनिश्चित किये जाने की मांग की है। 








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें