· मिनिस्ट्री आफ कार्पोरेट अफेयर्स ने औद्योगिक संस्थानो को सीएसआर मद का उपयोग कोविड-19 संक्रमितो के उपचार हेतु आक्सीजन कंसट्रेटर्स, वेन्टिलेटर्स व अन्य आवश्यक संसाधनो की व्यवस्था करने का दिया है निर्देश।
:- मिनिस्ट्री आफ कार्पोरेट अफेयर्स ने 5 मई, 2021 को सभी औद्योगिक संस्थानो को सीएसआर मद का उपयोग कोविड-19 संक्रमितो के उपचार हेतु आक्सीजन कंसट्रेटर्स, वेन्टिलेटर्स व अन्य आवश्यक संसाधनो की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिया कोयला खदान परियोजना, रेनुसागर पावर डिवीजन, लैंको पावर प्राईवेट लिमिटेड, अनपरा तापीय परियोजना के सीएसआर मद से जिला संयुक्त चिकित्सालय, डिबुलगंज-अनपरा मे कोविड-19 संक्रमितो के उपचार हेतु आवश्यक आक्सीजन कंसट्रेटर्स, वेन्टिलेटर्स व अन्य संसाधनो की व्यवस्था कर कोविड-19 संक्रमितो का उपचार प्रारम्भ किये जाने की मांग प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी-सोनभद्र व उपजिलाधिकारी-दुध्दी को पत्र भेजकर की है। उन्होने अपने पत्र मे बताया है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय, डिबुलगंज-अनपरा की क्षमता सौ शैय्या की है परन्तु कोविड-19 संक्रमितो के उपचार के संसाधन नही होने के कारण संयुक्त चिकित्सालय, डिबुलगंज-अनपरा मे कोविड-19 संक्रमितो का उपचार नही किया जा रहा है। ऐसे मे मिनिस्ट्री आफ कार्पोरेट अफेयर्स द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सीएसआर मद से चिकित्सालय मे आवश्यक संसाधनो की व्यवस्था कर संक्रमितो का उपचार प्रारम्भ किया जाये जिससे अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र के लाखो लोगो को बडी राहत मिल सकेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें