गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

*उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुख्य अंश*-----


(1)-प्रचार के दौरान कीये गये वादे कर्जा माफ,बिजली बील हाफ हर हाल मे पुरा करेंगे। इसके लिये केन्द्र से किसानो का कर्जा माफ कराया जायेगा तथा किसानो व दस्तकारो के बिजली बिल को आधा किया जायेगा।।
(2)-हम तैयारियों तथा प्रतिक्रिया उपायों को पुर्नजिवित करने हेतु व्यापक पुलिस सुधारो का काम करेंगे।हम पुलिस प्रशासन मे सुधारो तथा आमुलचुल परिवर्तन के लिये प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम भारत सरकार मामले मे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो का पालन करेंगे।
(3)-पंचायत चुनाव मे महिलाओ के लिये पचास प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेंगे।
(4)-उत्तर प्रदेश मे महिलाओ के स्वयं सहायता समुहो को भारी प्रोत्साहन दिया जायेगा।
(5)-लघु उद्योग और स्वरोजगार के लिये आसान कर्ज सुविधा को लागु करेंगे।
(6)-युवाओं व युवतियों को प्रशिक्षित करने हेतु उत्तर प्रदेश कौशल रोजगार मिशन प्रारम्भ कीया जायेगा, तथा 50 लाख युवाओं व युवतियों हेतु रोजगार सुनिश्चित किया जायेगा।
(7)-रोजगार के अवसरो के सृजन पर ध्यान केन्द्रीत करने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन अलग से प्रकोष्ठ बनाया जायेगा।
(8)-अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओ व युवतियो का अपना खुद का कारोबार शुरु करने हेतु प्रोत्साहन योजनाये लागु की जायेगी।
(9)-मंडी प्रणाली मे सुधार कीया जायेगा तथा खाद वितरण प्रणाली बेहतर बनायी जायेगी।
(10)-कृषि मुल्य आयोग की स्थापना करके यह सुनिश्चित कीया जायेगा की भारत सरकार द्वारा किसानो के लिये घोषित न्युनतम समर्थन मुल्य से अधिक का लाभ किसानो को मील सके।।
  अंकुश दुबे
सोनभद्र कांग्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें