सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

शायद बदल जाये सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य ग्रामो की तकदीर

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत् विकास कार्य किये जाने हेतु विकास खण्ड-म्योरपुर के राजस्व ग्राम-पाटी, जोगिन्द्रा, कुलडोमरी, बेलहत्थी व चोपन ब्लाक के कनहरा, जुगैल, परसोई, बेलगडी, पनारी को लेकर चयन प्रक्रिया शुरु।

एनएसुआई जिला महासचिव अंकुश कुमार दुबे ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग को दिनांकः-01.02.2018 को पत्र लिखकर जनपद-सोनभद्र मे मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत् ग्रामो को चयनित कर विकास कार्य किये जाने हेतु किया था आग्रह।

 मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत् आदिवासी-जनजाति बाहुल्य व मुलभुत सूविधाओ से वंचित पिछडे राजस्व ग्रामो, मजरो, टोलो, पुरवो को चयन कर सम्पर्क मार्गो का निर्माण व प्रकाश की व्यवस्था, ग्रामीण विद्दुतिकरण, आवास आवंटन, बेहतर शिक्षा, मनरेगा, एनएफएसए, किसान पेंशन,राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन आदि सभी महत्वपुर्ण योजनायो से चयनित ग्रामो के ग्रामीणो को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करना है।

:- एनएसुआई जिला महासचिव अंकुश कुमार दुबे ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग को दिनांकः-01.02.2018 को पत्र लिखकर जनपद-सोनभद्र मे उ.प्र सरकार के शासनादेश संख्याः-1/2018/13/38-10-2018-24/17, दिनांकः-22 जनवरी 2018 द्वारा जारीमुख्यंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत् सोनभद्र के विकास खण्ड-म्योरपुर के राजस्व ग्राम-पाटी, जोगिन्द्रा, कुलडोमरी, बेलहत्थी व चोपन ब्लाक के कनहरा, जुगैल, परसोई, बेलगडी, पनारी को लेकर चयन किये जाने की मांग की थी, प्रमुख सचिव द्वारा उक्त पत्र को परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग अभिकरण को हस्तान्तरित किया गया था जिसके निस्तारण मे स्पष्ट किया गया है कि उक्त राजस्व ग्रामो को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत् चयनित किये जाने हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।

:- मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के लिये उन गांवो का चयन करना है जहां सर्वाधिक जनजाति निवासरत हो, जो भौगोलिक दृष्टिकोण से दुरुह स्थानो पर है,जहां विद्दुतिकरण नही हुआ है, जहां पेयजल समस्याये है,जहा सुलभ शिक्षा सम्भव नही है, कुपोषण आदि से प्रभावित गांवो को करना है चयनित।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें