* एनसीएल बीना-ककरी एकीकरण हेतु 30.50 हेक्टेयर प्रस्तावित वन भूमि हेतु
वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत् दावा संकलन हेतु ग्राम पंचायत ककरी के सभागार मे
बैठक चढी हंगामे की भेंट।
* आदिवासियो ने ग्राम स्तरीय वन समिति ककरी के गठन न होने तथा राजस्व विभाग
के अधिकारियो को बगैर प्राप्ति पर्ची के दावा सौपने से किया इंकार।
:-ग्राम पंचायत ककरी के सभागार मे एनसीएल बीना-ककरी एकीकरण हेतु 30.50
हेक्टेयर प्रस्तावित वन भूमि को लेकर आयोजित मिटिंग हंगामे की भेंट चढी तथा
वनाश्रित प्रतिनिधियो अंकुश दुबे, हरिनाथ खरवार व राजस्व विभाग के अधिकारियो के
मध्य जमकर नोक-झोंक हुई तथा वनाश्रित(अनुसूचित जनजाति एव अन्य परम्परागत वन
निवासी) प्रतिनिधियो ने वन विभाग व राजस्व विभाग के उपर आदिवासियो को गुमराह करने
का आरोप लगाया तथा सम्पुर्ण मिटिंग का बहिष्कार किया। अंकुश दुबे द्वारा बताया गया
कि नियमानुसार दावे ग्राम स्तरीय वन समिति के समक्ष प्रस्तुत किय जाते है तथा
ग्राम स्तरीय वन समिति द्वारा प्राप्त दावो को उपखण्ड स्तरीय वन समिति को
अग्रसारित किया जाता है परन्तु मिटिंग मे राजस्व विभाग के अधिकारियो द्वारा आधिवासियो
पर दबाव बनाया जा रहा था कि दावा उनके पास दावा जमा किया जाये जो कि वनाधिकार
अधिनियम के विरुध्द है व ग्राम स्तरीय वन समिति ककरी का गठन नही हुआ है ऐसे मे
बगैर ग्राम स्तरीय वन समिति के गठन के वनाधिकार के दावो हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ
नही की जा सकती है व एक तरफ दावे मांगे जा रहे है दुसरी तरफ प्रभागीय वनाधिकारी,
रेणुकुट वन प्रभाग द्वारा अंकुश दुबे द्वारा कि गयी शिकायत के क्रम मे बताया गया
है कि ग्राम स्तरीय वन समिति के समक्ष वैध दावाव प्रस्तुत न होने के कारण कोई दावा
अग्रसारित नही किया गया है जो कि स्पष्ट करता है कि राज्सव विभाग व वन विभाग
आदिवासियो को अनावश्यक परेशान करने तथा उनके अधिकारो के हनन की सुनियोजित रणिनिती
के तहत् चल रहा है।
:- एनसीएल बीना-ककरी एकीकरण हेतु ग्रामः-ककरी मे 30.50 हेक्टेयर वन भूमि
प्रस्तावित है तथा उपरोक्त वन भूमि बाबत् वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत् अनुपालन
प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु उक्त वन भूमि पर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य
परम्परागत निवासियो के निहित व्यक्तिगत् व सामुदायिक अधिकारो हेतु वनाधिकार
अधिनियम के तहत् दावा प्राप्त करना उनका निराकरण करना अति आवश्यक है व बगैर दावो
का निराकरण किये उपरोक्त वन भूमि पर कोई कार्य नही किया जा सकता है।
:- बैठक के दरम्यान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम विशाले,सदस्य विवेक जायसवाल,
प्रदीप जायसवाल, सुखेन्द्र यादव, ठाकुर प्रसाद खैरवार, सत्यनारायण खैरवार,
लालबहादुर गोंड, सुरज पनिका, रमेश पनिका इत्यादि सैकडो ग्रामीणो के साथ-साथ एनसीएल
बीना के आला अधिकारी मौजुद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें