* राष्ट्रीय बाल अधिकार
संरक्षण आयोग के समक्ष राजकीय
आश्रम पध्दति विद्यालय, गुरमुरा(जवांरीडाण) के छात्रो के प्रकरण मे जिलाधिकारी तलब।
* राजकीय आश्रम पध्दति
विद्यालय गुरमुरा के प्रकरण मे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिलाधिकारी
से नए प्रधानाचार्य कि नियुक्ति न होने पर व वर्तमान दोषी प्रधानाचार्य पर कोई
कार्यवाही न किये जाने पर जताई नाराजगी।
* एनएसयुआई के पहल पर प्रताडित
नौनिहाल छात्रो कि बडी जीत।
:- राजकीय आश्रम पध्दति विद्यालय, गुरमुरा(जवांरीडाण) के छात्रो
द्वारा विद्यालय मे भोजन न मिलने, प्रधानाचार्य द्वारा
छात्रो व उनके परिजनो के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने समेत विद्यालय की अन्य
अनियमितताओ के विरुध्द शान्तिपुर्वक विरोध जताया जा रहा था तथा छात्र अपनी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जी से ऱखने जा रहे थे इस दरम्यान स्थानीय पुलिस द्वारा नौनिहालो पर लाठीचार्ज की
गयी थी जिसके विरुध्द एनएसयुआई जिलामहासचिव अंकुश दुबे द्वारा राष्ट्रीय बाल
अधिकार संरक्षण आयोग मे पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिसके क्रम मे
जिलाधिकारी, सोनभद्र
से आयोग द्वारा जांच आख्या मांगी गयी थी तथा जिलाधिकारी, सोनभद्र
द्वारा आयोग को अपने पत्र के साथ संलग्न कर उपजिला-मजिस्ट्रेट, राबर्टसगंज की मजिस्ट्रेटियल जांच आख्या उपलब्ध कराई गयी है तथा जिसे आयोग
द्वारा शिकायतकर्ता अंकुश दुबे को भी प्रेषित किया गया था तथा कोई आपत्ति हो तो दुबे
को दस दिवस के अन्दर आयोग को प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम
मे अकुंश दुबे द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गयी थी। जांच के विरुध्द प्रेषित आपत्ति पर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयेग ने जिलाधिकारी-सोनभद्र पर नाराजगी जताई है तथा
जवाब तलब कर पुछा है कि अभी तक दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ क्या कार्यवाही हुई है
और नये प्रधानाचार्य कि नियुक्ति क्योकि गई है अथवा नही बताये। इस प्रकरण के
शिकायतकर्ता अंकुश दुबे ने इसे एनएसयुआई कि पहल नौनिहाल पर छात्रो कि बडी जीत
बताया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें