बुधवार, 11 सितंबर 2019

सोनभद्र के क्रिटिकली पाल्युटेड एरिया मे शुध्द पेयजल आपुर्ति को तैयार मिशन भागीरथ




*        सोनभद्र के क्रिटिकली पाल्युटेड एरिया मे शुध्द पेयजल आपुर्ति को तैयार मिशन भागीरथ।

*        उर्जांचल मे स्थित क्रिटिकली पाल्युटेड एरिया के 12 कलस्टर के 42 गांव/मजरे होंगे लाभान्वित।

:-       एनजीटी द्वारा सोनभद्र-सिंगरौली मे भयावह प्रदुषण पर नियंत्रण को लेकर पारित आदेशो के अनुपालन के बाबत् रिटायर्ड जस्टिस राजेश कुमार जी की अध्यक्षता मे गठित ओवरसाईट कमेटी की बैठक एनटीपीसी विन्ध्यनगर के प्रांगण मे हुई जिसमे विभिन्न औद्दोगिक संस्थानो व सरकारी विभागो के प्रतिनिधि व उर्जांचल के सामाजिक कार्यकर्ता मौजुद रहे । ओवरसाईट कमेटी के बैठक मे उर्जांचल के सामाजिक कार्यकर्ताओ ने  क्रिटिकली पाल्युटेड एरिया के 12 कलस्टर के 42 गांवो मे जहां अभी तक वाटर ट्रिटमेन्ट प्लांट स्थापित कर पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल आपुर्ति नही हो रही है मे वाटर ट्रिटमेन्ट प्लांट स्थापित कर आबादी के अनुपात मे शुध्द पेयजल आपुर्ति किये जाने की मांग रखी जिसके प्रतिउत्तर मे जल निगम-सोनभद्र के प्रतिनिधि ने भारत सरकार के पाईप लाईन से पेयजल आपुर्ति प्रोजेक्ट मिशन भागीरथ के तहत् इन कलस्टरो व गांवो मे वाटर ट्रिटमेन्ट प्लांट स्थापित कर पाईप लाईन के माध्यम से शुध्द पेयजल आपुर्ति की योजना निर्मित होने तथा डीपीआर तैयार होने व मिशन भागीरथ के माध्यम से वाटर ट्रिटमेन्ट प्लांट स्थापित कर पाईप लाईन के माध्यम से शुध्द पेयजल आपुर्ति परियोजना की निर्माण की लागत लगभग 2900 करोड बताई व बताया कि फाईल वित्तीय स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है व वित्तीय स्वीकृति मिलने के उपरांत लगभग जनवरी से निर्माण कार्य प्रारम्भ होने की उम्मीद जताई है। क्रिटिकली पाल्युटेड एरिया के 42 शेष गांवो मे आबादी के अनुपात मे पाईप लाईन के माध्यम से शुध्द पेयजल आपुर्ति की लगातार मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा, अंकुश दुबे ने हर्ष जताते हुये कहा है कि देर से ही सही पर हमारी मांगो पर एक वृहद स्तर पर शुध्द पेयजल आपुर्ति की योजना तैयार की गई है जो शुध्द पेयजल आपुर्ति का दिर्घावधि स्थाई समाधान है  और लोगो को सुलभ तरीके से उनके घरो पर शुध्द पेयजल आपुर्ति होगी, यह उर्जांचल के लोगो की जीत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें