:- रेनुसागर पावर डिवीजन के बिछडी स्थित राख बंधे से केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा राख अभिवहन एवं राख भराव हेतु बनाई गयी नियमावली वर्ष 2013 एवं 2019 का उल्लंघन कर खुले मालवाहको से नगर परिक्षेत्र मे स्थित सार्वजनिक सडको पर राख अभिवहन किये जाने से व्याप्त वायु प्रदुषण के प्रकरण पर नगर पंचायत अनपरा ने सख्ती दिखाई है। एनएसयुआई पुर्वी के सचिव अंकुश दुबे द्वारा अधिशासी अधिकारी, नपा अनपरा को इस आशय के प्रेषित शिकायती पत्र के क्रम मे अधिशासी अधिकारी नपा अनपरा ने रेनुसागर पावर डिवीजन को अन्तिम अवसर देते हुये चेतावनी दी है कि नगर पंचायत अनपरा परिक्षेत्र मे खुले मालवाहको पर तिरपाल बांधकर राख अभिवहन किसी भी स्थिति नही किया जाये अन्यथा रेनुसागर पावर डिवीजन के विरुध्द नियमानुसार दण्डनीय कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें