रविवार, 17 सितंबर 2017

संघर्ष को मिला सम्मान अंकुश दुबे बनाये गये एनएसयूआई जिला महासचिव

अंकुश दुबे बनाये गये एनएसयूआई जिला महासचिव 
*संघर्ष को मिला सम्मान

:-युवाओं की आवाज के तौर पर उभरते अंकुश कुमार दुबे जो विगत सालो मे विस्थापितो तथा सोनभद्र के छोटे-बड़े कई मुद्दों पर मुखरता-प्रखरता के साथ आवाज उठाते रहे है तथा कांग्रेस के लिये कार्य रहते है उन्हे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल द्वारा जिला महासचिव बनाया गया है।
:-जिला महासचिव बनाये जाने पर अंकुश दुबे ने कहा की एनएसयूआई जिलाध्यक्ष द्वारा मुझे दिये गये दायित्वों का मै निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा तथा सोनभद्र के शिक्षा व्यवस्था मे सुधार हेतु प्रखर पहल की जायेगी तथा इतनी मात्रा मे राजस्व देने वाले जनपद मे आज भी विद्यालयों तथा शैक्षिक संसाधनों की कमी है जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही साथ कांग्रेस की लाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं मनरेगा के मजदूरों का मजदुरी भुगतान,खाद्य सुरक्षा अधिनियम(एनएफएसए) 2013 का समुचित क्रियान्वयन समेत परियोजनाओं के प्रभावित परिवार व उनके सदस्यों को परियोजनाओं के प्रांगण में चल रहे विद्यालयों में वरियता के आधार पर प्रवेश तथा विस्थापितो से लिये जाने वाले शिक्षण शुल्क मे परियोजनाओं द्वारा अनुदान दिये जाने हेतु पहल की जायेगी। 
:-रिहन्द से विस्थापित परिवार जो अनपरा क्षेत्र मे (भाठ) पहाड के उपर जाकर बसे है उन्हे इण्टरमिडियेट तक की शिक्षा हेतु भी दस किमी से ज्यादा का सफर कर अनपरा आना पडता है ऐसे मे पहाड उपर के विस्थापितों को भी आसानी से सुलभ शिक्षा मील सके इसके लिये एनएसयूआई के बैनर तले लडाई लड़ी जायेगी क्योंकि कांग्रेस तथा राहुल गांधी समाज के अन्तिम व्यक्ति की बात करते है तथा हमे भी उन सिध्दांतो पर चलकर सोनभद्र की दिशा-दशा बदलने हेतु लम्बा संघर्ष करना होगा।।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें